आज है Margashirsha Amavasya, जरूर करें ये उपाय

0
295
Margashirsha Amavasya 2022
Margashirsha Amavasya 2022

Margashirsha Amavasya 2022 : मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान, दान और रुद्राभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, Margashirsha Amavasya आज यानी 23 नवंबर को हैं। इसका आरंभ आज सुबह 06:53 से हो गया है, जिसका समापन 24 नवंबर की सुबह 04:26 पर होगा।

बन रहें है तीन शुभ योग

इस बार Margashirsha Amavasya पर एक, दो नहीं बल्कि तीन शुभ योग बन रहे हैं। इसमें से शोभन योग का आरंभ कल शाम 06 बजकर 38 मिनट से हो गया है, जो आज दोपहर 23 नवंबर, 03:40 तक रहेंगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग का पारंभ आज रात 09:37 से होगा और अगले दिन की सुबह 06:51 तक रहेगा। माना जाता है कि इस समय जो भी कार्य करते है उसमें जरूर सफलता मिलती है और सभी इच्छा पूरी होती हैं।

इसके अलावा अमृत सिद्धि योग को अमृत फल देने वाला माना जाता हैं। इसका शुभ समय आज रात 09:37 से लेकर अगले दिन सुबह 06:51 तक रहेंगा।

आज जरूर करें ये उपाय

– हिन्दू मान्यता के अनुसान, आज से कल सुबह 4:26 के बीच भगवान शिव जी और माँ गौरी साथ होते हैं। इस समय रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है।

– अमावस्या के पावन दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। साथ ही पितरों को भी जल अर्पण करें। ऐसा करने से मनुष्य की सभी परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान होता है।

– इसके अलावा आज के दिन किसी ब्राह्मण को खाना खिलाना चाहिए और उन्हें दान देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।