Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यTips For Healthy Life : हेल्दी रहना हैं तो रखें इन बातों...

Tips For Healthy Life : हेल्दी रहना हैं तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना जल्द दस्तक दे देगा बुढ़ापा

Tips For Healthy Life: आज के समय में व्यक्ति तरक्की और सफलता के पीछे इस तरह दौड़ रहा है की वो अपनी सेहत को खतरे में डाल रहा हैं। बिना ये बात समझे की अच्छे स्वास्थ्य के बिना वैभव और समृद्धि भी किसी काम की नहीं होती। पुराने वैद्यों द्वारा भी कहावत कही जाती थी की “पहला धन निरोगी काया”। अगर हम स्वस्थ हैं और बीमारी से दूर हैं तो हम हर चीज का आनंद ले सकते हैं।

वहीं दूसरी जगह स्वस्थ न होने की स्थिति में हम सबकुछ मिल जाने पर भी सुख नहीं भोग पाते। सफलता पाने के लिए पहले हम बिना सेहत पर ध्यान दिए दिन रात केवल काम करते रहते हैं और जब हम सफल हो जाते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती हैं। आप समय से पहले बूढ़ें दिखने लगते हैं और कई बिमारियां आपको घेर लेती हैं।

ये भी पढ़ें : Breast cancer symptoms and treatment : क्यों होता है स्तन कैंसर और क्या है इसका इलाज

छोटी – छोटी आदतों में बदलाव ला सकता है परिवर्तन

इस बात में कोई शक नहीं हैं की सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ समय के लिए सब चीजों से समझौता करने से ही सफलता मिलती हैं लेकिन अच्छा स्वास्थ्य किसी वरदान से कम नहीं हैं। अगर हम अपने भविष्य और मेहनत के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देते हैं तो हम सफलता के साथ एक अच्छे जीवन का वरदान भी पाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए किसी बहुत बड़े बदलाव की जरूरत नहीं हैं। हेल्थ एक्सपर्टस की माने तो रोजमर्रा के जीवन में छोटी-छोटी कुछ आदतों में बदलाव करने से आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं।

सुबह जल्दी उठना – अच्छे दिन की शुरुआत अच्छी सुबह से होती हैं। सुबह जल्दी उठने से हमारे मन को ताजगी मिलती हैं। वैज्ञानिकों द्वारा भी ये माना जाता हैं की पूरे दिन के मुकाबले सुबह के समय में ब्रह्मांड की कॉस्मिक एनर्जी का फ़्लो सबसे अच्छा होता हैं। सुबह के समय में किए गए सारे काम शत-प्रतिशत पूरे होते हैं। बड़े-बड़े विद्वानों के अनुभव बताते हैं की सुबह जल्दी उठने से पूरे दिन में काम करने के लिए ज्यादा समय मिलता हैं।

Tips For Healthy Life

समय पर भोजन – शरीर इंजन है तो भोजन पेट्रोल है। हमे अपने दिन के सारे भोजन को समय पर खाना चाहिए। नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना समय पर करने से शरीर को समय से एनर्जी मिलती रहती हैं और काम करने में थकान भी नहीं होती।

अच्छी नींद – जैसे शरीर के लिए खाना जरूरी हैं ठीक वैसे ही दिमाग के लिए सोना जरूरी होता हैं। अगर हम अच्छी नींद नहीं लेते तो हमारा मस्तिष्क थोड़ा सा काम करने में ही थक जाता हैं। हमारे सोचने समझने की शक्ति कम हो जाती हैं और मानसिक रूप से कमजोर होने पर धीरे-धीरे शारीरिक बीमारिया भी होने लगती है।

योग और व्यायाम – ऐसा जरूरी नहीं हैं की योग और व्यायाम के लिए कई घंटों तक मेहनत करनी पड़ती हैं। योग और व्यायाम का सीधा अर्थ होता हैं की थोड़ी देर के लिए खुद को बाहरी दुनिया से अलग करना और शांत करना। चाहे आप 10-15 मिनट के लिए ही सही एक शांत और अकले जगह में बैठकर गहरी सांसे ले और अपने शरीर की सभी मासपेशियों को खिचाव दे। केवल इतना करना ही आपके शरीर में एक अलग ही एनर्जी देगा और पूरे दिन आप ताजगी महसूस करेंगे।

रात को समय पर सोना – एक अच्छे दिन की शुरुआत होती है अच्छी सुबह से और अच्छी सुबह की शुरुआत होती हैं बीती रात से। अगर आप रात को जल्दी नहीं सोते हैं तो आप अगली सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे और अगर उठ भी गए तो पूरे दिन नींद न पूरी होने के वजह से आपका शरीर थका रहेगा। आप कोई काम ठीक से नहीं कर पाएंगे।

टहलना – सारी एक्सर्साइज़ एक तरफ और टहलना एक तरफ। अगर आप नियम बनाते हैं की रोज चाहे 10 मिनट सुबह और 10 मिनट शाम को टहलना हैं तो ये आदत आपको कई बीमारियों से बचा सकती हैं। टहलना एकमात्र ऐसी ऐक्टिविटी हैं जिसमे एक समय पर एक साथ आपके शरीर की ज्यादातर मासपेशिया ऐक्टिव रहती हैं।

Tips For Healthy Life

जन संपर्क – स्वस्थ रहने के लिए केवल शारीरिक स्वस्थता ही जरूरी नहीं हैं आज के समय में लोग मानसिक बीमारियों का तेजी से शिकार हो रहे हैं। कारण है की लोगों का जनसम्पर्क धीरे-धीरे कम होता जा रहा हैं। अपने मन की बात या अपनी परेशानी किसी से कह देने पर मन हलका हो जाता हैं। पूरे दिन में एक बार कोशिश करे की किसी अपने के साथ, परिवार वालों के साथ या दोस्तों के साथ कुछ समय बिताए। इससे आपके पूरे दिन की मानसिक थकान और तनाव दूर होते हैं और मन प्रसन्न रहता हैं।

Disclaimer – (इस आर्टिकल में बताई गई जानकारियां सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इस आर्टिकल में बताए गए सलाह और विचार को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें . South Block Digital यहां दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है)

- Advertisment -
Most Popular