South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Bigg Boss 16: इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा ये कंटेस्टेंट, टूट जाएगी एक और प्रेम कहानी ?
 Bigg Boss 16: इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा ये कंटेस्टेंट, टूट जाएगी एक और प्रेम कहानी ?
Bigg Boss 16
मनोरंजन

Bigg Boss 16: इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा ये कंटेस्टेंट, टूट जाएगी एक और प्रेम कहानी ?

by News Desk December 23, 2022

Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन (Bigg Boss 16 Eviction) इस पूरे सीजन में सबसे अलग होने वाला है। इस हफ्ते की शुरुआत में कुल 4 सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें टीना दत्ता (Tina Dutta) , श्रीजिता डे (Sreejita De), विकास मानकतला (Vikas Manaktala) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) का नाम शामिल था। बाद में बिग बॉस ने प्रियंका चौधरी को एक ऑफर दिया जिसमें उन्होंने 25 लाख की प्राइज मनी वापस पाने के बदले में अंकित गुप्ता उसी वक्त घर से बेघर करना था। लेकिन प्रियंका प्राइज मनी को ठुकराते हुए  अंकित गुप्ता को चुनती हैं। हालांकि अब बिग बॉस के घर में एक नया ट्विस्ट अंकित और प्रियंका की बैंड बजाने वाला है। सलमान खान के शो से इस हफ्ते अंकित गुप्ता एलिमिनेट हो जाएंगे।

 

इस हफ्ते बाहर हो जाएंगे अंकित गुप्ता!

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार अंकित गुप्ता इस हफ्ते घर से बेघर कर दिए जाएंगे। दरअसल, सलमान खान घरवालों को एक ऑप्शन देते हैं जिसमें वह बजर दबाकर एक ऐसे कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर सकते हैं जिसका शो में अभी तक सबसे कम योगदान रहा है। इसके बाद ज्यादातर घरवाले अंकित गुप्ता का ही नाम लेंगे और इसी के साथ उन्हें घर से बेघर कर दिया जाएगा। प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी तोड़ने के पीछे अर्चना गौतम हफ्ते की शुरुआत से ही लगी हुई थीं। बीते कुछ हफ्तों से किसी घरवाले को एलिमिनेट नहीं किया गया है, जिसके साथ ही इस हफ्ते अंकित का एलिमिनेशन लगभग तय है।

 

फैंस ने जताई नाराजगी

इस पूरे मामले में अब बिग बॉस फैंस अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस तरह से अंकित गुप्ता को शो से बाहर करना मेकर्स की प्लानिंग का हिस्सा है। फैंस का मानना है कि पहले नॉमिनेशन के द्वारा अंकित को बाहर करने की कोशिश की गई फिर अब इस तरह से उन्हें घर से बेघर करना बिल्कुल सही नहीं है।

 

Tags: Ankit Gupta Ankit-Priyanka Bigg Boss 16 Bigg Boss 16 Eviction Bigg Boss 16 New Promo Bigg Boss 16 News Bigg Boss 16 Updates entertainment news
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.