Sunday, September 28, 2025
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलभारत के इस गांव में हुई 24 घंटे की सबसे ज्यादा बारिश,...

भारत के इस गांव में हुई 24 घंटे की सबसे ज्यादा बारिश, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

Mawsynram Village : दुनिया में ज्यादातर देश में बारिश होती है लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहां 24 घंटे की सबसे ज्यादा बारिश हुई। मेघालय के मौसिनराम कस्बे ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां गुरुवार 16 जून 2022 को सुबह 08.30 बजे से बारिश शुरू हुई जो अगले दिन सुबह 08.30 बजे तक चलती रही। कस्बे में 24 घंटे में 1003.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि इससे पहले भी देश में 1995, 16 जून को 1563.3 मिलीलीटर बारिश चेरापूंजी, बंगाल में हुई थी।

इन देशों ने भी बनाए नए रिकॉर्ड

बंगाल की खाड़ी की वजह से मौसिनराम में काफी नमी रहती हैं। मेघालय के मौसिनराम का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा नमी वाली जगह के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में वर्ष 1985 में दर्ज किया गया हैं। यहां पर सालाना औसतन 11,871 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसकी 10 फीसदी बारिश 16 जून को ही हो गई। बता दें कि मासिनराम दुनिया का सबसे अधिक बारिश वाला स्थान माना जाता है, जिसके बाद चेरापूंजी दूसरे स्थान पर आता हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी कोलंबिया के दो शहर लाइओरो और लोपेज डे मिसी में भी साल भर बारिश होती हैं।

पेड़ों से बनाए जाते है पुल

मौसिनराम में लगातार बारिश होने के कारण यहां के लोगों का पहनावा, खान-पान और काम-काज सब कुछ बहुत अलग हैं। इन जगहों पर खेती नहीं होती हैं बल्कि सब कुछ दूसरे गांव और शहरों से आता है। यहां के लोग हमेशा प्लास्टिक पहनकर रखते हैं और अपने साथ हमेशा बांस से बनी छतरियां रखते हैं, जिन्हें यहां कनूप कहा जाता है। इसके अलावा यहां के लोग पेड़ की जड़ों को बांधकर व रबर या बांस के पुल बनाकर एक से दूसरी जगह पर जाते हैं। प्रतिदिन बारिश होने की वजह से यहां की सड़कें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। गौरतलब है कि मौसिनराम वासियों का जीवन बहुत मुश्किल भरा है।

- Advertisment -
Most Popular