Virat Kohli Birthday: पाकिस्तान का ये प्लेयर खुद को नहीं रोक पाया, 1 दिन पहले ही कर दिया विश

0
413
Virat Kohli Birthday Special
Virat Kohli Birthday Special

भारत के दिग्गज खिलाड़ी वह पूर्व कैप्टन विराट कोहली का आज जन्मदिन है। कोहली आज के दिन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच किंग कोहली को हर तरफ से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही है। सोशल मीडिया पर हर तरह के लोग क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक, नेता से लेकर प्रधानमंत्री तक, हर लोग जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने 1 दिन पहले ही कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वो कहते हैं कि मैं कोहली को विश करने के लिए 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सकता। मुझसे नहीं रहा जा रहा है। और उन्होंने 4 नवंबर को ट्वीट कर बधाई दे डाली।

शाहनवाज दहानी में विराट कोहली संग अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया है। पोस्ट में लिखा, ‘क्रिकेट को सबसे खूबसूरत बनाने वाले कलाकार को शुभकामनाएं देने के लिए मैं 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सका। जन्मदिन मुबारक हो @imkohli #GOAT। अपने दिल का आनंद ले भाई और दुनिया का मनोरंजन करते रहे।’

 

 

आपको बता दें कि 4 नवंबर को ही BCCI ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें विराट कोहली को उनके फैंस उन्हें एडवांस में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फिलहाल टीम इंडिया जिंबाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर को मुकाबले खेलने के लिए मेलबर्न में है। विराट कोहली भी अपना पूरा फोकस उस मैच पर बनाए हुए हैं।

 

 

विराट कोहली एशिया कप के बाद फिर से जबरदस्त फॉर्म में है। अभी तक के t20 वर्ल्ड कप 2022 के टूर्नामेंट में खेले गए चार मैचों में 82*, 62*,12, 64* रन की पारी खेली है और तीन बार नवाद पवेलियन लौटे हैं। वही t20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो चुका है। अब तक 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं।