Alice Kaushik: बिग बॉस 18 के टॉप 2 फाइनलिस्ट में पहुंची यह एक्ट्रेस! सलमान खान ने किया शो के प्रिमियर में बड़ा खुलासा

0
407
Alice Kaushik

Alice Kaushik: टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस एलिस कौशिक बीते लंबे समय से मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं। एलिस अपने पिता के बेहद करीब थी, लेकिन उनके पिता के आत्महत्या करने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह टूट चुकी थी। उनके पिता कि मौत 2016 में हुई और तब एलिस काफी छोटी थीं।

अब एलिस बिग बॉस के घर में एंट्री कर रही हैं। इस शो में पहली मुलाकात में सलमान खान उनसे काफी इम्प्रेस दिखे।

Alice Kaushik
काफी दर्द भरी है एलिस की कहानी

बता दें कि एलिस ने अपने इंट्रो वीडियो में बताया कि वो अपने पिता के बहुत करीब थी। बिग बॉस 18 के एंट्री के वक्त पर वो काफी एक्साइटिंग दिखीं, पर इंट्रो वीडियो शुरू होते ही वो इमोशनल हो गईं। उन्होंने वीडियो में कहा- मेरे पिता मेरी शक्ति थे। पर सबकुछ एक दिन खत्म हो गया। मेरे जीवन में सुनापन आ गया। मेरी मां मेरे लिए थीं।

पर उन्होंने भी कुछ साल बाद दूसरी शादी कर ली। हालांकि, फिर भी जरूरत के वक्त वो मेरे साथ हुआ करती थीं। पर अचानक वो भी चली गईं, मेरी जिंदगी में खालीपन आ गया। शूट से जब मैं घर आती हूं तो वो खालीपन मुझे चुभता है। मैं बिग बॉस के घर में जा तो अकेले रही हूं, पर मेरी पूरी कोशिश होगी कि मुझे एक परिवार मिले, मैं जब बाहर निकलूं तो एक परिवार के साथ बाहर निकलूं।

ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show 2: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में आलिया भट्ट की हुई रणबीर कपूर की एक्स से मुलाकात, पति को लेकर एक्ट्रेस ने किए खुलासे

Alice Kaushik

सलमान ने बताया एलिस जीत सकती है बिग बॉस की ट्रॉफी

वीडियो देखने के बाद सलमान खान ने एलिस से कुछ सवाल किए। इसके बाद सलमान खान ने कहा कि एलिस 100 प्रतिशत चांस है कि आप शो जीत जाएं। ऐसा कहकर स्टेज पर नर्वस हो रही एलिस को सलमान खान ने थोड़ा मोटिवेट करने की कोशिश की।

बता दें कि एलिस कौशिक एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पांड्या स्टोर में अच्छी भूमिका निभाई है। दिल्ली में जन्मी एलिस शो में रावी के किरदार में नजर आई थीं। वो बिग बॉस के टॉप 2 फाइनलिस्ट में पहुंच गई हैं। एलिस ने ससुराल सिमर का में भी दीपिका कक्कड़ के साथ काम किया है।