Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का हिस्सा हो सकती है सलमान की ये एक्ट्रेस, दाऊद इब्राहिम के गुर्गे की रह चुकी है गर्लफ्रेंड

0
415
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान शो के रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब बिग बॉस के घर में जाने के लिए 90 की दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने इस शो के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया है।

ezgif.com webp to jpg 26

बीबी हाउस में हो सकती है ममता कुलकर्णी की एंट्री

आपको बात दें कि ममता कुलकर्णी उस दौर में काफी बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थी। और वह कई हिट फिल्में भी दे चुकी हैं। ममता सलमान खान और शाहरुख खान  की हिट फिल्म करण अर्जुन का भी हिस्सा थीं। इसके अलावा ममता को छुपा रुस्तम, चाइना गेट, कभी तुम कभी हम, आशिक आवारा और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। लेकिन इस एक्ट्रेस का नाम गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ काफी जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक  ममता कुलकर्णी ने गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी से शादी कर ली थी और ये दोनों देश छोड़कर दुबई चले गए थे। ममता ड्रग्स तस्करी मामले में जेल भी जा चुकी हैं।

 

ezgif.com webp to jpg 25

ये कंटेस्टेंट हो सकते है बिग बॉस 17 की हिस्सा

गौरतलब है कि कपल्स में से अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक का नाम सामने आ रहा है। वहीं सिंगल्स में शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मोनिका भदोरिया, मनीषा रानी, ​​पूजा भट्ट, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह, अरिजीत तनेजा, संदीप सिकंद, विवियन डीसेना के जाने को लेकर अपडेट सामने आई है।