Saturday, October 11, 2025
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यBlood में प्लेटलेट्स की कमी दूर करने वाली चीजें, जरूर करें सेवन

Blood में प्लेटलेट्स की कमी दूर करने वाली चीजें, जरूर करें सेवन

ब्लड में प्लेटलेट्स की मौजूदगी काफी जरूरी होती है। प्लेटलेट्स की संख्या अगर ब्लड में कम होने लगती है तो इससे स्वास्थय संबधी परेशानियां जैसे की थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी परेशानियां दस्तक दे देती हैं। ऐसे में शरीर के ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है। लोग शरीर के ब्ल्ड में प्लेटलेट्स की कमी को बाजार में उपलब्ध दवाईयों के सहारे दूर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी डाइट में कुछ विशेष चीजों को शामिल कर ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी को दूर सकते है ? यदि नहीं तो आज हम आपक इन उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे है जो ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने का कार्य करते है।

इन चीजों का करें सेवन

1. अगर आप ब्लड में प्लेटलेटस की कमी से जूझ रहें हैं तो आपको पपीता खाना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा पपीता के पत्ते का काढ़ा भी ब्लड में प्लेटलेट की कमी को दूर करने में काफी अहम माना गया है।

2. ” व्हीटग्रास ” ब्लड में प्लेटलेट्स बढ़ाने का कार्य करते हैं। दरअसल, व्हीटग्रास शरीर में आरबीसी और डब्ल्यूबीसी की संख्या को बढ़ाने का कार्य करता है।

3. मछली और चिकन का सेवन करना भी ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने का कार्य करता है। मांसाहारी व्यक्ति इन चीजों का सेवन कर प्लेटलेट की कमी की समस्या से निजात पा सकते है।

4. इस समस्या से निजात पाने के लिए विटामिन C युक्त फूड का भी सेवन किया जा सकता है। बता दे कि नारंगी, मौसमी और खट्टे रसदार फल ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने का कार्य करते हैं।

5. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हर मायने में फायदेमंद है। हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को कई फायदे पहुंचाने के साथ ही ब्लड में प्लेटलेट्स को बढ़ाने का भी कार्य करती है।

 

Disclaimer:  यहां मुहैया कराई गई सूचना सिर्फ सामान्य जानकारियों पर आधारित है। यहां ये बताना जरूरी है कि southblockdigital.com इस लेख में बताई गई किसी भी स्वास्थ्य संबंधी फायदे की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर या फिर स्वास्थय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

- Advertisment -
Most Popular