Sunday, February 1, 2026
MGU Meghalaya
Homeखेलये दिग्गज हैं धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी, क्रिसमस पर जीवा धोनी को...

ये दिग्गज हैं धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी, क्रिसमस पर जीवा धोनी को दी अपनी ऑटोग्राफ वाली जर्सी

फुटबॉल में बड़ा नाम लियोनेल मेसी इनदिनों चर्चा में हैं। हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मेसी ने कमाल करते हुए अपनी टीम अर्जेंटीना को जीत दिलाई। ऑल टाइम ग्रेट लियोनेल मेसी का सपना वर्ल्ड चैंपियन बन कर पूरा हुआ है। पुरे देश के साथ साथ भारत में जश्न मनाया गया। हालांकि, कई जगहों पर हिंसा भी देखने को मिली। कतर में खेले गए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था। तब से ही मेसी सुर्खियों में हैं। दरअसल, मेसी ने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को एक गिफ्ट भेंट की है। जिसे लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Image

महेंद्र सिंह धोनी के भी मेसी पसंदीदा खिलाड़ी

जीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर हुई जिसमें जीवा, अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए नजर आ रही है और उसमें द ग्रेट लियोनेल मेसी का ऑटोग्राफ भी है। ऑटोग्राफ की गई जर्सी को खूब पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है- लाइक फादर, लाइक डाउटर, इससे साफ पता चलता है कि महेंद्र सिंह धोनी के भी मेसी पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

धोनी का क्रिकेट के अलावा फुटबॉल में भी प्रेम

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा फुटबॉल को भी खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं फुटबॉल में उनका प्रेम मैदान पर भी दीखता है। दरअसल, इंडियन सुपर लीग में उनकी एक टीम भी है। तस्वीर में मेसी का ऑटोग्राफ देखा जा सकता है, जिसमें लिखा है पारा जीवा। इसका मतलब होता है जीवा के लिए।

आपको बता दें कि हाल ही में लियोनेल मेसी ने बीसीसीआइ के सचिव जय शाह को भी साइन की गई जर्सी गिफ्ट की थी। भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ दिन पहले ही दी थी।

 

 

- Advertisment -
Most Popular