Rishabh Pant Accident: एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे ये सितारें, मां से भी की बातचीत

0
288
Rishabh Pant Accident
Rishabh Pant Accident

Rishabh Pant Accident: बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबरों ने पूरे देश को हिला के रख दिया था। क्रिकेटर एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए और फिलहाल देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। इस बीच पूरे देश से सभी लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर क्रिकेटर से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनकी हालत का जायजा लिया।

r26 6 1

अस्पताल पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर

हाल ही में क्रिकेटर के हादसे के बाद बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अनिल कपूर और अनुपम खेर उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए देहरादून के अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल के प्रबंधन ने उन्हें ऋषभ से मिलवाया। उनसे मिलकर उन्होंने उनकी हालत का जायजा लिया और साथ ही उनकी मां से बातचीत भी की। इसके बाद अस्पताल से बाहर आते समय दोनों ने मीडिया से करते हुए बताया कि, ‘ऋषभ की तबीयत अब स्थिर है। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नही है।‘

r27 6 1

 कैसे हुआ एक्सीडेंट?

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत अपनी कार से घर आ रहे थे, लेकिन तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और साथ ही गाड़ी में भी आग लग गई। हालांकि भाग्यवश ऋषभ गाडी से बाहर निकलने में कामयाब रहे और मौके पर मौजूद एक बस ड्राइवर ने उन्हें पास के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें देहरादून शिफ्ट कर दिया गया। आपको बता दें कि गाड़ी को ऋषभ खुद ही ड्राइव कर रहे थे। वह अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे तभी उनके साथ ये हादसा हो गया।