Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
Homeखबर जबरदस्त हैदुनिया के ये बड़े शहर अचानक गायब हुए दुनिया के नक्शे से,...

दुनिया के ये बड़े शहर अचानक गायब हुए दुनिया के नक्शे से, आज मौजूद है इतिहास के पन्नों में

Cities that disappear from Map : दुनिया में कई वैभवशाली शहर है, जिनके पास ताकत, दौलत और शोहरत सब है। लेकिन इन्हीं के साथ कई ऐसे भी शहर है, जो अचानक से गुमनामी के अंधेरे में पहुंच गए हैं। युद्ध, प्राकृतिक त्रासदी और भुखमरी के कारण लोग वहां से पलायन करते गए और धीरे-धीरे ये शहर दुनिया के नक्शे से ही गायब हो गए। आज हम उन्हीं गुमनाम शहरों के बारे में बता रहें है जो कहानियों, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों की आंखों में अब तक जिन्दा है।

– पॉम्‍पी

79 ईसा पश्‍चात्, रोमन शहर पॉम्‍पी एक नजदीकी ज्वालामुखी के फटने से पूरी तरह नष्ट हो गया था। शहर में मौजूद लगभग 20 हजार लोग, ज्वालामुखी के लावे और चट्टानों के नीचे दब कर मर गए थे। एक समय पर पॉम्पी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते थे। जिसे वर्ष 1748 में दोबारा से खोजा गया था।

– ट्रॉय

तुर्की के गुमनाम शहर ट्रॉय को वर्ष 1870 में हेनरिच शीलमैनन ने दोबारा खुदाई के दौरान खोजा था। जो आज भी तुर्की में स्थित है। ट्रोजन वॉर के लिए ये शहर हमेशा से ही चर्चा में रहा है। ये ऐतिहासिक शहर ट्रॉय स्कैमेंडर नदी के किनारे बसा था, जो लकड़ि‍यों के घरों से घिरा हुआ था लेकिन वक्त रहते इस शहर की छवि धूमिल होती गई।

– जेड

घने जंगलों में बसा जेड शहर, दुनिया के सबसे आधुनिक बसाहट वाले शहरों में गिना जाता था। ब्राजील का ये शहर अपने पुलों के नेटवर्क, सड़कें और मंदिर के लिए जाना जाता था, जिसे वर्ष 1753 में एक पोतुर्गीज ने खोजा था। बता दें की साल 1925 में इस शहर को पर्सी फेवसेट ने फिर से खोजने का फैसला किया लेकिन इसकी खोज में गए पर्सी फिर कभी वापस लौट के नहीं आए। हालांकि इसके बाद कई और खोजकर्ता भी इसकी खोज में गुम हो गए। कुछ सालों पहले इस शहर को कुहीकुगू नाम से अमे‍जन के जंगलों में दोबारा खोजा गया है, कहां जा रहा है जेड की सभ्यता के कई निशान इस शहर में मिलें हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

- Advertisment -
Most Popular