वर्ष 2022 में इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को किया गया सबसे ज्यादा Search

0
353
Top herbs of 2022
Top herbs of 2022

Top herbs of 2022 : आयुर्वेद पर लोग आज के समय में भी खूब विश्वास करते हैं क्योकि इसका कोई साइडइफैक्ट नहीं है । दुनिया में एलोपैथी की तमाम दवाई उपलब्ध है। लेकिन बावजूद इसके आयुर्वेद जड़ी-बूटियां का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद से बड़ी से बड़ी बीमारियों को छूमंतर किया जा सकता है। कई बीमारियों में जड़ी-बूटियों को रामबाण इलाज माना जाता है। कोरोना के बाद तो दुनियाभर में घरेलू जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है।

ऐसे में इस वर्ष 2020 में गूगल पर कुछ हर्ब्स को लंबे समय तक सर्च किया गया है। आज हम आपको, ऐसे ही कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

2022 की शीर्ष आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

r20 9

दालचीनी को इस वर्ष गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया हैं। वजन कम करने से लेकर स्किन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही डायबिटीज में भी इसकी चाय पीने की सलाह दी जाती हैं।

r21 10
नीम को कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता हैं। नीम की पत्तियों को खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। साथ ही शरीर पर दाने और खुजली भी नहीं होती है। इसके अलावा इन पत्तियों को पीस कर चेहरे पर लगाना भी अच्छा होता है।

r22 8

माचा ग्रीन टी या ग्रीन टी की पत्तियां के बारें में भी इस साल (2022) गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इन्हें खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही वजह भी कम होता है।

r20 10

हल्दी के बारे में भी इस वर्ष सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। सर्दी-जुकाम और हड्डियों की समस्याओं में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

r23 6

कई बीमारियों से बचाव के लिए सौंफ का सेवन किया जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से वजन भी कम होता है। सौंफ को चबाने से मुंह की बदबू और पेट की कई समस्या दूर होती हैं।