जीभ से खून आने के पीछे हो सकते हैं कई कारण, जानिए लक्षण
Bleeding Tongue : कई लोगों को अक्सर ब्रश करते समय या कुछ खाते समय जीभ से खून आने की समस्या होने लगती हैं। हालांकि कई बार तो ये बेहद आम होता है। लेकिन कुछ मामलों में जीब से खून बहने के कई गंभीर कारण भी ह हो सकते है। आमतौर पर भोजन करते वक्त जीभ का कट जाना, ब्रश से छिल जाना या कई तरह के संक्रमण व घाव की वजह से भी जीभ से खून बहने लगता हैं। थोड़ा सा रक्तस्राव (Bleeding Tongue) कोई भी चिंता की बात नहीं है। पर अगर रक्त बहुत ज्यादा या लगातार बहने लगता तो ये गंभीर भी हो सकता है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि आखिर ये परेशानी होती क्यों है और क्या इससे कोई गंभीर बीमारी होने का खतरा है या नहीं के बारें में बताएंगे।
जीभ से खून आने के आम कारण
जीभ (Bleeding Tongue) एक ऐसे स्थान पर है जहां मुंह की कई गतिविधियों के समय ये चोट की चपेट में आ सकती हैं। साथ ही ये कई चीजों से घायल भी हो सकती है। जैसे-
- जीभ का कट जाना
- तेजी से खाना खाने की वजह से
- दांतों में ब्रेसिज के कारण
- डेन्चर के कारण
- टूटे हुए दांत की वजह से
- रेडिएशन थेरेपी के कारण
जीभ से खून आने के अन्य कारण
जीभ (Bleeding Tongue) से खून आने के पीछे के कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं। जैसे कि-
कई बार जीब में कैंडिडिआसिस या थ्रश फंगल संक्रमण फैलने लगता हैं, जिसकी वजह से भी जीब से खून आने लगता है। आमतौर पर ये शिशुओं और उन लोगों में देखा जाता है, जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत ज्यादा कमजोर होती है।
बता दें कि एंटीबायोटिक्स लेने वाले लोगों में भी कई बार जीभ (Bleeding Tongue) में फंगल इंफेक्शन होने से खून बहने लगता है। हालांकि समय रहते इसका इलाज कराने से इस समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है।
ओरल हर्पीज के संक्रमण से भी कई बार जीभ (Bleeding Tongue) से खून आने की समस्या होने लगती हैं, जो हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस से फैलती है। आमतौर पर ये वायरस एचएसवी -1 से होता है, जो तौलिये, झूठा खाना आदि चीजों से फैलता है।
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।