South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. बॉलीवुड
  3. फिर उस एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं है उर्फी, जानिए क्या बोली रिलेशनशिप के सवाल पर
 फिर उस एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं है उर्फी, जानिए क्या बोली रिलेशनशिप के सवाल पर
बॉलीवुड मनोरंजन

फिर उस एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं है उर्फी, जानिए क्या बोली रिलेशनशिप के सवाल पर

by Nidhi Jain October 31, 2022

Urfi Javed Boyfriend : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने आउटफिट्स के साथ किए एक्सपेरिमेंट्स से हर बार वो लोगों को हैरान कर देती है। लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आई हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से उर्फी और पारस कलनावत के रिश्ते को लेकर चर्चा चल रहीं है। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है। जिसके बाद अब उर्फी ने खुद उन सवालों का जवाब दिया है और कहा…

पुराना है दोनों का रिश्ता

बता दें कि उर्फी और पारस एक समय पर एक दूसरे को डेट किया करते थे लेकिन कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। हालही में जावेद ने गोवा में कुछ दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसमें पारस भी पहुंचे थे। इसके अलावा पारस ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। पार्टी में दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी एंजॉय किया जिसके बाद यह माना जा रहा था कि दोनों फिर से एक दूसरे को डेट कर रहें है।

हालांकि अब उर्फी ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि, पारस के साथ उनका रिश्ता बचपना था और अब फिर से उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। वो दोनों अच्छे दोस्त है और बीते दिनों को भुलाते हुए उन्हें बर्थडे में बुलाया गया था।

ब्रेकअप पर ये बोली थी उर्फी

उर्फी ने पहले एक इंटरव्यू  में अपने ब्रेकअप पर कहा था, मैं पारस के साथ ब्रेकअप करना चाहती थी क्योंकि वह एक बच्चे थे और वो मेरे लिए बहुत ज्यादा पॉज़ेसिव थे। उन्होंने मेरे नाम के 3 टैटू बनाकर फिर से मुझे इम्प्रेस करने की कोशिश की थी लेकिन एक बार अलग होने के बाद कौन ऐसा करता है .? मैं केवल इस वजह से उनके पास वापस नहीं जाने वाली कि उन्होंने अपने पूरे शरीर पर मेरे नाम का टैटू करवाया था।

इसके अलावा उर्फी ने इस बात का भी दावा किया था कि, उनकी वजह से ही उन्हें सीरियल अनुपमा में काम नहीं मिला था, उन्होंने उस वक्त पूरी कोशिश की थी कि वह उनके साथ काम नहीं करें क्योंकि पारस उस वक्त अनुपमा शो में काम करते थे।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Share This:

Tags: Urfi Javed Boyfriend
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.