दुनिया का पहला शाकाहारी शहर यहां पर है स्थित, जानिए क्या है खासियत

0
335

World’s First Vegetarian City : दुनिया में भारत अपनी संस्कृति, सभ्यता और धरोहर को लेकर प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म से जुड़ी परंपराएं, रीति-रिवाज और मान्यताएं भारत को खास बनाती है। गुजरात का पालीताना शहर भारत के साथ-साथ विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस शहर को शाकाहारी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व का पहला ऐसा शहर है जहां जीव हत्या पूरी तरह से वर्जित है और मांसाहार भोजन की बिक्री पर भी रोक है। पालीताना शहर को जैन धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

शाकाहारी शहर बनने के पीछे की रोचक है कहानी

बता दें कि सरकार ने वर्ष 2014 में इस क्षेत्र में पशु हत्या पर पूरी तरह से रोक लगा दे थी, जिसके बाद से यहां पर अब जीव हत्या वर्जित है। पालीताना में बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी रहते हैं। जिन्होंने सरकार से मांग की थी कि यहां पर मांसहार की बिक्री और पशु हत्या पर
प्रतिबंद लगाया जाए। अपनी मांग को पूरा करने के लिए करीब 200 से अधिक साधु-संतों ने यहां पर भूख हड़ताल की थी और कहां था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सभी यहां देह त्याग कर देंगे। सरकार ने लोगों की बात मानी और इस शहर को दुनिया का पहला शाकाहारी घोषित कर दिया।

प्रसिद्ध तीर्थस्थल में से है एक

गुजरात में स्थित पालीताना शहर में सैंकड़ों जैन मंदिर हैं। इन मंदिर को जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माना जाता है कि इसी जगह से तीर्थंकर आदिनाथ पालीताना की पहाड़ियों में चढ़े थे और तभी से उनके अनुयायियों इस जगह को महत्वपूर्ण स्थल मानते हैं। इसके अलावा इस शहर के नाम पर कई रिकॉर्ड भी दर्ज है। यहां पर एक पर्वत में 900 से अधिक मंदिर हैं, जो कि दुनियाभर में अपने आप में रिकॉर्ड है।