Wednesday, January 21, 2026
MGU Meghalaya
Homeमनोरंजनबॉलीवुडबर्थडे पर रिलीज हुआ शाहरुख की अगली फिल्म पठान का टीजर, खतरनाक...

बर्थडे पर रिलीज हुआ शाहरुख की अगली फिल्म पठान का टीजर, खतरनाक एक्शन करते दिख रहें है शाहरुख और जॉन अब्राहम

Pathaan Teaser : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख आज 57वें साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर रिलीज हो गया है। शाहरुख के फैंस को फिल्म का टीजर बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म पठान ट्रेंड कर रही है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। 25 जनवरी साल 2023 को सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। बड़े पर्दे पर एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की जोड़ी देखने के लिए उनके फैंस बेताब है।

सिद्धार्थ आनंद ने किया है इस फिल्म का डायरेक्शन

टीजर में शाहरुख के एक्शन अवतार को दिखाया गया है। एक तरफ जहां खान और जॉन अब्राहम के बीच एक्शन सीन को दिखाया गया है तो वहीं दीपिका ग्लैमरस लुक में नजर आ रहीं है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जो कि स्पाई-थ्रिलर के कांसेप्ट पर आधारित है। चार साल के लम्बे इंतजार के बाद शाहरुख की ये फिल्म आ रहीं है। इससे पहले वो अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। जिसके बाद शाहरुख को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं।

पठान के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

पठान के बाद शाहरुख खान, फिल्म जवान में भी एक्शन अवतार में नजर आएंगे। हालांकि इस मूवी की शूटिंग अभी भी चल रहीं है। इसके अलावा बीते दिनों लंदन में शाहरुख फिल्म डंकी की भी शूटिंग कर रहें थे, जिसको राजकुमार हिरानी डायरेक्टर कर रहें है। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।

- Advertisment -
Most Popular