Tiku weds Sheru: टीकू वेड्स शेरू की रिलीज डेट हुईफाइनल, ओटीटी के इस प्लेटफार्म पर देख सकेंगे फिल्म

0
429
Tiku weds Sheru

Tiku weds Sheru : बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में नवाज युवा एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर काफी वक्त पहले सामने आ चुका था, लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं और बताया जा रहा है कि फिल्म की डेट फाइनल हो गई है और इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जाएगा।

Tiku Weds Sheru: Kangana Ranaut shares first look of Nawazuddin Siddiqui, Avneet Kaur's film | Bollywood - Hindustan Times

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू का हर किसी को इंतजार था, जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था तबसे ही लोगों के अंदर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट बढ़ गयी थी। वहीं अब कंगना ने टीकू वेड्स शेरू’ का और एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो काफी कलरफुल है। पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्रीन रंग की शेरवानी और बिखरे बालों में काफी यंग लग रहे हैं, तो वहीं अवनीत कौर पिंक रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी ज्वेलरी, मांग टीका लगाए काफी जंच रही हैं। टीकू वेड्स शेरू’ के इस पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना ने इस बात की भी जानकारी दी कि ये फिल्म सिनेमाघरों में ना रिलीज हो के बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी और ये फिल्म 23 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं।

tiku weds sheru

इस कारण से ओटीटी पर रिलीज होगी ‘टीकू वेड्स शेरू’

बीते लंबे समय से बॉलीवुड की कई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। शायद यही वजह है कि कंगना रनौत ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि जब बड़ी-बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा था, तब कंगना ही सबको नसीहत देती थीं कि मेकर्स को अपने कंटेंट पर भरोसा नहीं है। मगर अब वो खुद वही कर रही हैं।