Weather Today : कड़ाके की ठंड के बीच होगा नए साल का स्वागत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

0
370
Weather Update
Weather Update

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ती जा रहीं है। उत्तर भारत के ज्यादातर जगहों पर तो कड़ाके की ठंड और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से ही होगा। माना जा रहा है कि नए साल के पहले दिन ठंड के साथ तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही 2 जनवरी से 5 जनवरी तक ठंड के साथ शीतलहर चलने का अनुमान हैं।

दिल्ली का सबसे गर्म दिन

r2 17

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बीते दिन, दिसंबर माह का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान हैं।

लखनऊ के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

r1 17

यूपी (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अगले कई दिनों तक घने कोहरे के साथ ठंड रहेगी। इसलिए मौसम विभाग (IMD) ने यहां के येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पूरे उत्तराखंड में शीतलहर चलने की आशंका हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां का तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया जाएगा।