Bholaa Advance Booking: एडवांस बुकिंग में दिखा ‘भोला’ का जादू, फिल्म ने महज 2-3 घंटों में की शानदार कमाई

0
358
Bholaa Advance Booking

Bholaa Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर इस मूवी में दमदार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अजय को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं, जिसके चलते लोगों ने इस फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। बीते दिन अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए सूचना दी थी कि भोला के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस वीडियो में अजय के साथ तब्बू को भी देखा गया था। वहीं अब एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही ‘भोला’ ने शानदार कमाई कर ली है। आइए जानते हैं पूरी खबर-

एडवांस बुकिंग में ‘भोला’ का दबदबा

बता दें की अजय देवगन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ‘भोला’ की IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग के शुरू होने की जानकारी दी थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अब रिलीज के 11 दिन पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार ओपनिंग की है। दरअसल, रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ के लिए 2-3 घंटे में आई मैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। सिर्फ कल रात की अपडेट के पर नजर डालें तो भोला ने एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में महज 2 से 3 घंटों में 7.05 लाख रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई शामिल है। गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल मूवी ‘कैथी’ का हिन्दी रीमेक जिसे अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया हैं। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग में ये शुरुआती आंकड़े काफी प्रशंसनीय हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘भोला’

बता दें की ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल मूवी ‘कैथी’ का हिन्दी रीमेक जिसे अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया हैं। वहीं इस फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।