Recently updated on March 27th, 2026 at 04:14 pm
नई दिल्ली | 20 मार्च 2026
Municipal Corporation of Delhi के केंद्रीय स्थापना विभाग द्वारा जारी एक कार्यालय आदेश के अनुसार, निगम में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत श्री संदीप कुमार (IRTS) को उनके पद उपायुक्त (KPZ) से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित निदेशक (कार्मिक) कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, श्री संदीप कुमार को 20 मार्च 2026 (दोपहर बाद) से निगम की सेवाओं से कार्यमुक्त कर दिया गया है और उन्हें उनके मूल विभाग Ministry of Railways में आगे की नियुक्ति के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
निगम प्रशासन ने यह भी आदेश दिया है कि K. C. Surender, जो वर्तमान में उपायुक्त (CLZ) के पद पर कार्यरत हैं, वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उपायुक्त (KPZ) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां निगम के सभी अतिरिक्त आयुक्तों, उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
साथ ही इस आदेश की जानकारी महापौर, उप-महापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता तथा अन्य निगम पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
“स्वच्छ भारत – एक कदम स्वच्छता की ओर” के संदेश के साथ जारी इस आदेश पर निदेशक (कार्मिक) के हस्ताक्षर हैं।

