Dedh Lakh Ka Dulha First Look: ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

0
701
Dedh Lakh Ka Dulha
Dedh Lakh Ka Dulha

Dedh Lakh Ka Dulha First Look: ‘लापतागंज’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे शोज में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अभय प्रताप सिंह (Abhay Pratap Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ (Dedh Lakh Ka Dulha) का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। एक्टर की इस फिल्म का निर्देशन भी अभय प्रताप सिंह ने ही किया है। अरेंज मैरिज और दहेज की कुप्रथा पर बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई में एक भव्य तौर पर आउट किया गया है।

r22

फिल्म का पोस्टर आउट

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की कहानी बिहार से रिलेट करती है, क्योंकि देखा जाए तो दहेज लेन-देन की कुप्रथा वहीं सबसे ज्यादा प्रचलित है। खबर है कि मुंबई के अंधेरी इलाके में ‘द रेड बल्ब स्टूडियोज’ में बड़े ही भव्य अंदाज में इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। हालांकि इसके बाद फिल्म का प्रमोशन बिहार में भी किया जाएगा।

 

फिल्म के लीड हीरो ने पोस्टर लॉन्च पर कही ये बात

आपको बता दें कि इस फिल्म से एक्टर ध्रुव छेड़ा बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। पोस्टर लॉन्च के दौरान बात करते हुए ध्रुव ने कहा, “ये मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मुझे एक ऐसी फिल्म के जरिए डेब्यू करने का मौका मिल रहा है जिसका विषय समसामयिक है और फिल्म में मेरा किरदार भी काफी अलग है। मैंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ इस फिल्म में काम किया है और उम्मीद है कि लोगों को फिल्म में मेरा काम पसंद आएगा।“

 

कब होगी रिलीज?

बता दें कि फिल्म के रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि फिल्म के किरदारों और कॉन्सेप्ट को देखकर लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देगी। ऐसे में फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।