The Crew: रिलीज के पहले दिन’द क्रू’ ने कि इतने करोड़ की कमाई, सामने आए ओपनिंग डे के शुरुआती आंकड़े

0
541
The Crew

The Crew: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू  इन दिनों अपनी फिल्म ‘द क्रू’ (crew movie 2024) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिन इस फिल्म (the crew movie 2024) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। राजेश कृष्‍णन के डायरेक्‍शन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फैंस को करीना कपूर, कृति सेन और तब्बू की तिकड़ी खूब पसंद आ रही है। इसका असर कमाई में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

ththhgrre

ओपनिंग डे पर फिल्न ने किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि फिल्म में करीना, कृति सेन और तब्बू ग्लैमर का तड़का के साथ साथ कॉमेडी का भी लड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस एंरटेनिंग फिल्म को ऑडियंस की तरफ से भर भरकर प्यार मिल रहा है। क्रिटिक्स की तरफ से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। वहीं ‘क्रू’ crew 2024 को गुड फ्राइडे की छुट्टी का भी खासा फायदा हुआ है। यही वजह है कि फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई है।

वहीं अब फिल्म के ओपनिंग डे के शुरूआती आंकडे सामने आए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म 8-9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं वीकेंड पर ये फिल्म का कलेक्शन शानदार रहने वाला है। वीकेंड पर ‘क्रू’ आराम से 35 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। बता दें कि फिल्म का बजट 40-50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में करीना की ये फिल्मी बड़ी आसानी से अपना बजट निकाल लेगी।

gfhhtthr

फिल्म मे नजर आ रहें है ये सितारें

गौरतलब है कि तब्बू, करीना और कृति के अलावा फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और पंजाब के स्टार दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एकता कपूर और रिया कपूर ने फिल्‍म को प्रोड्यूस किया है। रिलीज से पहले ही फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हैं। वहीं फिल्म का बजट लगभग 40-50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।