IPL 2023 opening ceremony: आईपीएल के वो खास पल, जहां दिल हार बैठी पब्लिक, देखें Video

0
303
Ms dhoni with arijit singh

क्रिकेट का सीजन शुरू हो चुका है। भव्य उद्घाटन कार्यक्रम 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्रिकेट मैच की ओपनिंग सेरेमनी काफी रोमांचक रही। गायक अरिजीत सिंह, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया जैसे कुछ बहुत प्रसिद्ध लोग मंच पर दिखाई दिए। समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी भीड़ को दीवाना बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने की। उन्होंने अपने खूबसूरत गानों और खूबसूरत आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस घटना से हमें एक बात और पता चली कि अरिजीत सिंह सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी बहुत बड़े फैन हैं।

Image

Image

अरिजीत ने अपनी सादगी से जीता सबका दिल

ये वो पल था जिसमें अरिजीत ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया और एमएस धोनी से पूरा देश कितना प्यार-सम्मान करता है, ये भी जगजाहिर हो गया। दरअसल, अरिजीत सिंह ने मंच पर धोनी से मिले। वे इस दौरान धोनी के सम्मान में उनके पैर छुए। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों के दिल में इस मशहूर गायक के लिए और इज्जत बढ़ गई।

अरिजीत ने स्टेज पर धोनी के छुए पैर

इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह के बाद स्टेज पर साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एंट्री हुई थी। रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया। रश्मिका ने जहां ‘सामी सामी’ और ‘नाटू नाटू’ गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। वहीं, तमन्ना ने भी ट्रेंडिंग सॉन्ग पर खूब कमर मटकाई।

सबकी परफॉर्मेंस होने के बाद अरिजीत सिंह, रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया के साथ होस्ट मंदिरा बेदी स्टेज पर थे। जैसे ही धोनी मंच पर आए, अरिजीत ने उनके पैर छू लिए। इस एक मोमेंट ने सबका दिल जीत लिया।