Virat Kohli पर Tejaswi Yadav का बयान वायरल, किया चौंकाने वाला खुलासा

0
390
Tejaswi Yadav on Virat Kohli

Tejaswi Yadav on Virat Kohli: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली फिलहाल चेन्नई में हैं जहां एम चिदंबरम स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। उससे पहले एक हफ्ते का कैंप चल रहा है जहां अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। इस बीच विराट कोहली पर पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव ने बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होनें कहा है कि विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले हैं।

तेजस्वी का बयान जमकर वायरल

तेजस्वी ने ज़ी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले- क्या किसी ने कभी इस बारे में बात की? वे ऐसा क्यों नहीं करते? एक पेशेवर के तौर पर मैंने अच्छा क्रिकेट खेला है।’

उन्होंने कहा कि, ‘टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरे दोनों लिगामेंट फ्रैक्चर हो गए थे। इसके बाद मैंने क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया।’ उनके बयान पर अब क्रिकेट फैंस की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

तेजस्वी यादव का क्रिकेट प्रेम | Virat Kohli

बता दें कि तेजस्वी यादव का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है। सभी जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी यादव क्रिकेटर थे। वह आईपीएल भी खेल चुके हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने अपने करियर में जो चार टी20, दो लिस्ट ए और एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है, वो उन्हें झारखंड के लिए खेले हैं। हालांकि, क्रिकेट में उनका करियर कोई बहुत धमाकेदार नहीं रहा। इसी वजह से वह क्रिकेट से धीरे धीरे दूर चले गए और राजनीति में कदम आगे बढ़ाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Bihar : नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी का बड़ा दावा, कहा – वें गठबंधन तब करेंगे न जब उनकी जेडी(यू) रहेगी