Ved Teaser Out: रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड का टीजर आउट, जिनेलिया भी आएंगी नजर

0
384
Ved Teaser Out
Ved Teaser Out

Ved Teaser Out: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की लंबे समय से चर्चित फिल्म ‘वेड’ (Ved) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 

एक्टर ने शेयर किया फिल्म का टीजर वीडियो

हाल ही में रितेश देशमुख ने अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म वेड का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वेड की खास बात यह है कि इस फिल्म से रितेश अपनी डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। जी हां, इस फिल्म को एक्टर ने ही डायरेक्ट किया है। वहीं रितेश और जेनेलिया की बात करें तो लगभग 10 साल बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

जेनेलिया के लिए क्यों है खास ‘वेड’

बता दें कि रितेश के साथ-साथ यह फिल्म जेनेलिया के लिए भी बहुत खास है। इस फिल्म से एक्ट्रेस पहली बार मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ ही एक्ट्रेस ने एक ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं महाराष्ट्र में पैदा हुई थी। एक्टिंग शुरू करने के बाद मैंने हिंदी-तमिल-तेलुगु जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। मुझे वहां के दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब मैं अपनी मराठी फिल्म की शुरुआत रितेश के निर्देशन वाली पहली फिल्म से कर रही हूं। मराठी फिल्म में काम करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि, मैं पूरा चक्कर लगा चुकी हूं।’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि एक्टर की यह फिल्म  30 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस भी रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दोनों की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाने में सफल साबित हो पाती है या नही।