Mission Majnu Teaser: ‘मिशन मजनू’ का टीजर हुआ रिलीज, सीक्रेट एजेंट बन दुश्मनों का सामना करते दिखे एक्टर

0
405
Mission Majnu
Mission Majnu

Mission Majnu Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) कि लंबे समय से चर्चित फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर वीडियो में एक्टर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्टर का यह लुक फैंस का दिल जीत रहा है। फिल्म का यह टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

 

दमदार है फिल्म का ट्रेलर

फैंस को काफी लंबे समय से एक्टर की इस फिल्म का इंतजार था। ऐसे में हाल ही में फिल्म मेकर्स ने दर्शकों क इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर वीडियो में एक्टर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मिशन मजनू एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें एक्टर पाकिस्तान में जाकर जासूसी करते नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

इस एक्ट्रेस संग दिखेंगे सिद्धार्थ

बात करें अगर फिल्म के फीमेल लीड कैरेक्टर की तो मिशन मजनू में सिद्धार्थ के साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के टीजर पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

कब रिलीज होगी फिल्म?

जानकारी के लिए बता दें कि ‘मिशन मजनू’ 20 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म ‘थैंक गॉड’ में देखा गया था, लेकिन उनकी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि उनकी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नही।