IND vs BAN 2nd ODI: दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया, एक गलती और सीरीज से बाहर

0
300

IND vs BAN 2nd ODI : तीन मैचों के वनडे सीरीज में भारत 0-1 से पीछे चल रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम बेबस नजर आई थी। बल्लेबाजों ने तो अपने घुटने टेक दिए थे। आज भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी क्यूंकि इस मैच में हारने के बाद सीरीज से हाथ धोना पड़ जाएगा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Toss Time
Toss Time

भारत और बांग्लादेश की टीम में बदलाव

इस मैच में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। टीम इंडिया 2 जबकि बंगलादेशी टीम एक बदलाव के साथ भिड़ने को तैयार है। बांग्लादेश की टीम ने हसन महमुद की जगह पर नसुम अहमद को मौका दिया है जबकि भारतीय टीम में शहबाज अहमद के स्थान पर अक्षर पटेल और कुलदीप सेन के स्थान पर उमरान मलिक को शामिल किया गया है।

पहले वनडे मैच का हाल

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की मौजूदगी में टीम इंडिया 186 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 24 गेंद रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसलिए पहले वनडे में जो गलती की थी, खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों ने, उसे दूसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज दूर करते नजर आएंगे।

Team India
Team India

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास (कप्तान), अनमुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।