U-19 Women’s T20 World Cup: सुपर-6 मुकाबले में टीम इंडिया को मिली बड़ी जीत, सात विकेट से श्रीलंका को हराया

0
376
U19 Women’s T20 World Cup: IND vs SL

U-19 Women’s T20 World Cup:  महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के सुपर-6 मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। कल खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और जीत की पटरी पर फिर से लौट आई है। 22 जनवरी यानी कल से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा राउंड यानी सुपर सिक्स शुरू हो गया है। भारतीय टीम ने जीत के साथ काफी अच्छा आगाज किया है। पोटचेफस्ट्रूम के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 59 रन बनाई। वहीं भारत ने इस छोटे से लक्ष्य को 7.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पर्शवी चोपड़ा ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को किया परेशान

टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 59 रन पर ढेर हो गई। केवल कप्तान विशमी गुणरत्ने (25) और उम्या रथनायाके (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। टीम इंडिया की ओर से पार्शवी चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाई। 16 साल की लेग स्पिनर पर्शवी चोपड़ा ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ रहीं जिन्होंने चार विकेट झटके। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर मन्नत कश्यप को भी दो विकेट हासिल हुए।

U19 World Cup Highlights: महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने श्रीलंका को चटाई धूल, 76 गेंद रहते जीता मुकाबला - india women defeated sri lanka women by 7 wickets in

लक्ष्य का पीछा करती हुई भारतीय टीम

60 रन के लक्ष्य को भारतीय महिला टीम ने 7.2 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। भारतीय टीम के कप्तान सौम्या तिवारी ने 15 गेंद में पांच चौके की मदद से 28 रन की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पारी का आगाज करते हुए शैफाली वर्मा ने 10 गेंद में 15 और श्वेता सहरावत ने 17 गेंद में 13 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से देवमी विहंग ने भारत के तीनों अपने नाम किए। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।