Jhoome Jo Pathaan: ‘झूमे जो पठान’ पर छात्रों के साथ जमकर थिरके टीचर्स, शाहरुख खान ने की तारीफ

0
403
Jhoome Jo Pathaan Viral Video

Jhoome Jo Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि पठान के गानों पर भी दर्शकों का दमदार क्रेज देखने को मिल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें छोटे से लेकर बड़े लोग तक पठान के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर किंग खान की फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें डांस करते हुए छात्र और टीचर्स की जुगलबंदी देखने को मिल रही है। शाहरुख खान भी इस डांस वीडियो के मुरीद हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी खूब तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में किंग खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक यूनिवर्सिटी के कुछ शिक्षक अपने छात्रों के साथ ‘झूम जो पठान’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। टीचर्स के साथ छात्रों की ये जबरदस्त जुगलबंदी देख शाहरुख खान भी उनके डांस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘कितना भाग्यशाली है कि हमारे पास ऐसे टीचर और प्रोफेसर हैं जो हमें पढ़ा सकते हैं और हमारे साथ मस्ती कर सकते हैं। ये सभी एजुकेशनल रॉकस्टार हैं!’

324234219 1168075254069375 9095432386611572149 n 2

‘पठान’ की कमाई ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ बीते महीने 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही ‘पठान’ ने रिकॉर्ड्स को अपने नाम करना शुरू कर दिया था और अबतक भी फिल्म का जलवा कम नहीं हुआ है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पठान का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई का आकड़ा भी पार कर लिया है।