Adil Khan’s Girlfriend: राखी-आदिल विवादों के बीच पहली बार मीडिया के सामने आईं तनु चंदेल, राखी के लिए कहा- ‘मुझे कोई फर्क…’

0
434
Tanu Chandel

Adil Khan’s Girlfriend: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी शादी के चलते सुर्खियों में छाई हुई है। राखी ने कुछ दिनों पहले आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि तनु ने उनके और आदिल का घर तोड़ दिया है। अब इन आरोपों पर तनु ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने पैपराजी से बातचीत करते हुए बताया कि कोई कुछ भी बोलता है, तो क्या वह सच हो जाता है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामने वाला क्या बोलता है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

तनु की पैपराजी से बात

तनु चंदेल ने कहा, ‘मैं हर चीज को क्लीयर नहीं कर सकती हूं। मैं क्या हूं, ये बात मुझे पता है। मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई भी चीज आप लोगों के सामने रखनी चाहिए’। तनु चंदेल से पूछा गया कि अगर आपकी इमेज को खराब किया जा रहा है, तो इस पर आपका क्या रिएक्शन है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मेरी राखी से दो-तीन बार बात हुई, तो मैंने उनसे बहुत प्यार से बात की है. कभी उनके साथ बदतमीजी नहीं की है’। तनु चंदेल ने ये भी कहा कि ‘राखी सावंत और आदिल खान का जो भी मैटर हैं, वो उनका मैटर है। मुझे इन सबमें नहीं पड़ना है। मुझे इस टॉपिक पर कोई बात नहीं करनी है। मुझे पता है कि मेरी छवि कैसी है बाकी आप लोग खुद समझदार हैं। आप लोग खुद समझते होंगे और समझ रहे होंगे कौन कैसा है’।

राखी ने लगाए थे तनु पर आरोप

राखी सावंत ने बीते दिनों आदिल और तनु चंदेल के रिश्ते का पर्दाफाश किया था। इसी के साथ उन्होंने आदिल पर और भी कई आरोप लगाए थे। वहीं आदिल खान की गर्लफ्रेंड को लेकर कहा था कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट है और मां बनने वाली है। मेरे लिए काफी शॉकिंग है ये सब। आदिल तुमने मेरे साथ बेबी का प्लान किया था, मैं आपकी पत्नी हूं और आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेबी प्लान कर रहे हो।’ आदिल एक तरफ जेल में हैं, राखी उन पर आरोप पर आरोप लगाए जा रही हैं और आदिल की गर्लफ्रेंड तनु अपने गाने का प्रमोशन कर रही हैं। फैंस को इन सभी बातों के बीच कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।