Tanishaa Mukherji: काजोल संग अपनी तुलना को लेकर बोलीं तनीषा मुखर्जी, कहा- ‘लोगों को यही करना पसंद है’

0
326
Tanishaa Mukherji

Tanishaa Mukherji: बॉलीवुड इंडस्ट्री  एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तनीषा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 में बतौर कंटेस्टें नजर आई थी। तनीषा ने अपने करियर में हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

एक्ट्रेस ने साल 2003 में में फिल्म ‘श्श्श्श’ से अपना डेब्यू किया था। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान तनीषा खुलकर अपने करियर और काजोल से अपनी तुलना के विषय में बातें करती नजर आईं।

GBGBFBGFBFD

तनीषा को नहीं पड़ता है फर्क

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल संग इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे एक ऐसी जिंदगी मिली है जहां मैं आराम से अपनी मर्जी से जी रही हूं। मुझे जो कुछ भी चाहिए वह मिला और मुझे इसके लिए काम  पड़ा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरी तुलना काजोल करते हैं’। तनीषा ने आगे बताया, ‘हर किसी की अपनी एक यात्रा होती है।

मेरा करियर काजोल के करियर से काफी अलग है। मैं जानती हूं मेरा करियर उतना अच्छा नहीं है जितना काजोल का है और मैं इस बात से दुखी नहीं हूं। मुझे पता है उन्होंने 16 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कितनी मेहनत की है इसकी गवाह मैं हूं’।

HTGRTGGTGT

तनीषा के लिए काजोल मां जैसी हैं

गौरतलब है कि अपनी मां तनुजा और काजोल के बारे में बातें करते हुए तनीषा कहती हैं, ‘मैं और मेरी एक अलग किस्म का बांड साझा करते हैं। मैं और मेरी मां दोस्त जैसे रहते हैं। मुझे पता ही नहीं चला काजोल भी कब बड़ी बहन से मेरी मां जैसी हो गईं। वे मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और जैसी की सभी माएं होती हैं वैसे ही वे भी थोड़ी सख्त हैं’।