Tabu First Look: ‘भोला’ से तब्बू का डेंजर लुक आउट, पुलिस के किरदार में एक्ट्रेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

0
482
Tabu First Look From Bholaa
Tabu First Look From Bholaa

Tabu First Look: बॉलीवुड के सिंघम, अजय देवगन (Ajay Devgan) की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) काफी लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट होते ही दर्शकों का क्रेज बढ़ गया था और तभी से समय-समय पर कई बार फिल्म के मेकर्स ने अलग-अलग पोस्टर जारी कर फैंस के एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है। वहीं इसी कड़ी में अब फिल्म की एक्ट्रेस तब्बू का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जारी किए गए पोस्टर में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में काफी जंच रही हैं।

325504934 1331785460695776 3720560389880399903 n

तब्बू का डेंजर अवतार

हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ से तब्बू का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। जहां पहली तस्वीर में तब्बू हाथ में पिस्टल ताने नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी में एक्ट्रेस को गॉगल्स लगाए गन को निहारते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस का ये धांसू लुक फैंस के बज को और भी हाई कर रहा है। वहीं पोस्टर के साथ एक्टर ने तब्बू के फर्स्ट लुक का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में तब्बू की आवाज आ रही है,’ आज रात वो हमे ढूंढ लेगा या हम उसे, बंदूक की नौकरी की है गोली तो खानी पड़ेगी।’

325775534 191808183517586 4809352198415658837 n

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

मोशन पोस्टर के कैप्शन में अजय देवगन ने लिखा है, ’एक खाकी…सौ शैतान।’ फिल्म से तब्बू का ये फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मोशन पोस्टर के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ’भोले बाबा के आशीर्वाद से ब्लॉकबस्टर जाए भोला।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ’भाई फिल्म पहले से ही सुपरहिट है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ’अब ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।’ इसके अलावा कई और यूजर्स फिल्म को पोस्टर देखकर ही फिल्म के सुपरहिट होने की घोषणा कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन की ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।