Tapsee Pannu: तापसी पन्नू को आया स्पाइ थ्रिलर फिल्म बनाने वालों पर गुस्सा, बॉलीवुड पर भड़की एक्ट्रेस

0
524
Tapsee Pannu

Tapsee Pannu: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं।

एक्ट्रेस हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय साझा करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान तापसी ज्यादा स्पाइ थ्रिलर फिल्म बनाने वालों पर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि कैसे अब सभी एक्टर्स स्पाइ थ्रिलर फिल्मों में काम करना चाहते हैं जिसे वो कई सालों पहले कर चुकी हैं।

Tapsee Pannu

गुस्से में तापसी ने कही बड़ी बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने बताया कि कैसे उन्होंने स्पाइ थ्रिलर में काम किया, जब वे बॉलीवुड में पॉपुलर नहीं थे। उन्होंने बताया कि कैसे वो स्पाइ थ्रिलर का हिस्सा थीं, जब वे फैशन में नहीं थे। तापसी ने आगे कहा-अब, हर कोई स्पाइ थ्रिलर बना रहा है।

मैंने इसे इतने साल पहले किया था कि अब अगर मैं इसे फिर से करूं तो यह बहुत अजीब लगता है। आप खुद को क्यों दोहरा रहे हैं? मैंने कुछ ऐसा किया है जो उस समय बहुत रिमार्केबल था, मैं इसे छूना और इसे फिर से खराब नहीं करना चाहती। अगर मुझे वास्तव में एक्शन थ्रिलर करना है, तो मैं बहुत क्लियर हूं कि मैं किसी और दुनिया में जाऊँगी।

ये बी पढ़ें: Ram Gopal Verma: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सामने आया राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन, बोलें- ‘ऐसी कहानी बॉलीवुड में लिखी जाती….’

Tapsee Pannu

इस फिल्म में नजर आएंगी तापसी

तापसी पन्नू ने बेबी में एक स्पाइ का किरदार निभाया था जो 2015 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद उन्होंने नाम शबाना में एक जासूस का किरदार निभाया था जो 2017 में रिलीज़ हुई थी। बॉलीवुड में स्पाइ फिल्मों की भरमार है। वहीं तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही नेटफ्लिक्स पर गांधारी में नजर आएंगी।

वो आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म खेल खेल में नजर आईं थीं। ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।