Taapsee Pannu Trolled: बोल्ड फोटोशूट में देवी लक्ष्मी का हार पहन बुरी फंसी तापसी पन्नू, यूजर्स ने लगा दी क्लास

0
273
Taapsee Pannu Trolled

Taapsee Pannu Trolled: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैशन और बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन एक्ट्रेस को किसी नए अवतार में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते देखा जाता है। हाल ही में तापसी को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहा थी, लेकिन इस बीच अपने नेकलेस को लेकर तापसी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

336208366 757579079220868 8513799020567565233 n

तापसी ने किया हिंदू आस्था का अपमान

बीते दिनों तापसी को लैक्मे फैशन वीक में रिलायंस ज्वेल्स द्वारा डिजाइन किया गया एक लाल रंग का बेहद खूबसूरत गाउन पहने देखा गया था, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थी। अब हाल ही में तापसी ने अपने फैशन वीक के दौरान की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस रेड डीप नेक गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके गले के नेकलेस ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, इस आउटफिट के साथ तापसी ने एक हैवी नेकलेस कैरी किया है, जिसमें हिंदू धर्म की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई है। लोगों को तापसी के इस बोल्ड आउटफिट के साथ देवी की प्रतिमा वाला नेकलेस बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है और सभी इसकी निंदा कर रहे हैं।

Capture 13

यूजर्स ने लगाई तापसी की क्लास

आपको बता दें कि इस तस्वीर के साथ तापसी ने कैप्शन में लिखा है, ‘यह लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा।’ गौरतलब है कि इस तस्वीर में देवी की प्रतिमा के साथ तापसी का ये रिवीलिंग लुक देख फैंस ने उनके लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर रिएक्टर करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म आती है तापसी पर। पूरी तरह से घृणित किसी भी धर्म के प्रतीकों को आप कैसे प्रतिनिधित्व करते हो ये आपको एक सेलिब्रिटी के रूप में पता होना चाहिए।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ऐसी वल्गर ड्रेस में मां लक्ष्मी का हार पहना है, आपको शर्म आनी चाहिए तापसी।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है, ऐसे कपड़े पहन कर रिलेशनल जूलरी में भगवान को शामिल करना।‘