Aarya 3 First Look Video: किलर लुक के साथ वापसी कर रही सुष्मिता सेन, ‘आर्या 3’ से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक हुआ आउट

0
308
Aarya 3 First Look Video

Aarya 3 First Look Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर आपने किलर अंदाज में सबको एंटरटेन करने के लिए ओटीटी पर कमबैक कर रही हैं। सुष्मिता सेन की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘आर्या सीरीज’ के दोनों सीजन काफी हिट रहे थे। एक्ट्रेस के फैंस काफी टाइम से इस सीरीज की तीसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ का पहला टीज़र जारी कर दिया गया है। टीजर में सुष्मिता काफी दमदार रोल में नजर आ रही हैं। वह टीजर में सिगार जलाती हुई और अपनी पिस्टल लोड करती नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर दी अपडेट

इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, “शी इज बैक और उनका मतलब बिजनेस #HotstarSpecials #Aarya3 की अब शूटिंग कर रही हैं।” टीजर में सुष्मिता ब्लैक फुल-स्लीव्स टॉप और बड़े सनग्लासेस लगाए सिगार पीती हुई नजर आ रही हैं।” एक्ट्रेस के इस अपडेट के जारी करने बाद फैंस में एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है।

 

आर्या 3 के लिए फैंस में एक्साइटमेंट

‘आर्या सीजन 3’ का पहला टीज़र का वीडियो जारी होते ही फैंस भी कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘मैं नए सीजन के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, “मैं इस सीजन का इंतजार कर रहा था। किलर।” एक और ने कहा, “वाह सुपर।” गौरतलब है कि सुष्मिता ने जून 2020 में ‘आर्या’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था। सीरीज में एक्ट्रेस ने बेहद दमदार रोल प्ले किया था जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं। सीरीज में सिकंदर खेर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

 

सीजन 3 के लिए सुष्मिता ने कही यह बात

सीजन 3 में अपने रोल के बारे में बात करते हुए, सुष्मिता ने कहा, “आर्या सरीन के लिए यह एक नई सुबह है, और वह ज़बरदस्त है। सीजन 3 में, वह जा रही है और अपने पास्ट की मुश्किलों से फ्री अपनी कहानी शुरू कर रही है आर्या की भूमिका पुरानी जींस में फिसलने जैसी है, लेकिन एक नई जर्नी के लिए। राम माधवानी और डिज्नी हॉटस्टार टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, आर्या पर बरसाए गए प्यार और सराहना को वापस पाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”