SSR Last Video: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो आया सामने, फैंस हुए भावुक

0
857
Sushant Singh Rajput Last Video
Sushant Singh Rajput Last Video

SSR Last Video: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को ढाई साल बीत चुके हैं। हालांकि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके मौत की आग अभी भी उनके फैंस के दिलों में बरकरार है। हाल ही में मोर्चरी कर्मचारी के बयान ने उनके इस केस की आग को फिर से भड़का दिया। इसके बाद एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग तेज हो गई। इस बीच सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर का आखिरी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और इस वीडियो को देख सबकी आंखे नम हो गई हैं।

https://www.instagram.com/reel/CmUMJ9OuvpS/?utm_source=ig_web_copy_link

सामने आया सुशांत का आखिरी वीडियो

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर उनका ये आखिरी वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिवंगत एक्टर काफी दयनीय स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अपने फेवरेट एक्टर की ऐसी हालत देख लोगों की आंखे नम हो गई हैं और एक बार फिर सुशांत सिंह के लिए न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी के साथ रिया चक्रवर्ती को लेकर लोगों का गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा है।

फैंस का फूटा गुस्सा

एक्टर के इस आखिरी वीडियो को शेयर करते हुए उनके फैन ने कैप्शन में लिखा, ‘आखिर क्यों किया रिया ने ऐसा, क्या इंसाफ मिलेगा। लगता है इंसान तो जिंदा है, पर इंसानियत नहीं।‘ इसके अलावा इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘अपने सुशांत को इस हालत में देखकर बहुत दुख हुआ। रिया को हर रोज जनता के सामने बेइज्जत करना चाहिए।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘किसने किया हमारे सुशांत सर के साथ ऐसा। जो भी है ये लड़की उसकी हालत भी बहुत बुरी होने वाली है।‘

 

मोर्चरी स्टाफ ने किया था बड़ा खुलासा

दरअसल, हाल ही में मोर्चरी स्टाफ ने दावा किया था कि उन्होंने सुशांत की डेड बॉडी पर कई चोट के निशान देखे थे, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उनकी मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। मोर्चरी स्टाफ ने अपने बयान में कहा था कि, ’जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुई तो पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक वीआईपी शख्स का शव था। जब हम पोस्टमार्टम के लिए गए, तो हमें पता चला कि वह सुशांत सिंह राजपूत थे।’ रूप कुमार ने आगे कहा,’सुशांत सिंह राजपूत के शव पर कई निशान थे और गले पर भी दो-तीन निशान थे। पोस्टमॉर्टम दर्ज किया जाना चाहिए था, लेकिन उच्च अधिकारियों ने हमें केवल शरीर की तस्वीरें लेने के लिए कहा। इसलिए हमने जो किया वह उनके आदेश पर किया।’