Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRanji trophy 2022-23: सूर्या ने खेली धमाकेदार पारी, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज...

Ranji trophy 2022-23: सूर्या ने खेली धमाकेदार पारी, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में होंगे उप-कप्तान

Ranji trophy 2022-23 : सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार बोल रहा है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इन्हें उप-कप्तान भी बनाया गया है। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपने शानदार फॉर्म के चलते प्रमोट किए गए हैं। 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जानी है जिसमें हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे। फिलहाल सूर्या रणजी मैच खेल रहें है और उन्होंने वहां भी अपने नाम का डंका बजवाया है।

Ranji Trophy 2022-23: Suryakumar Yadav continues his stellar run ! Hits 95 runs against Saurashtra | Details here

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या हुए प्रमोट

किसी को भी इस बात की खबर नहीं थी कि सूर्यकुमार यादव को टी20I टीम का उप-कप्तान बनाया जाएगा। लोग पंत को ही उप-कप्तान के रूप में देख रहे थे। लेकिन इस मैच में पंत से उप कप्तानी छीनकर सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार के माथे मढ़ दिया है। गौरतलब हो कि सूर्यकुमार यादव को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उन्हें आराम दिया गया था। इसी मौका का फायदा उठाकर सूर्या ने शतक के करीब लंबी पारी खेली।

Suryakumar Yadav created havoc as soon as he became vice captain celebrated by batting furiously in ranji Trophy | सूर्यकुमार यादव ने उपकप्तान बनते ही मचाया कहर, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर ...

सूर्या बने मुंबई के लिए संकटमोचन

आज मुंबई और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी 2022-23 एलीट ग्रुप बी का मुकाबला बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम को संकट से बचाया और 95 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सूर्या ने 107 गेंद पर 95 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान 1 छक्का और 14 चौके लगाए। हालांकि, सूर्या पांच रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 90 रन की पारी खेली थी।

Suryakumar Yadav makes a memorable Ranji Trophy comeback after three years - Crictoday

मैच का हाल

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सौराष्ट्र की पूरी टीम 289 रनों पर सिमट गई। सौराष्ट्र के लिए अर्पित वासावदा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। जवाब में मुंबई की और से सूर्यकुमार यादव के अलावा पृथ्वी शॉ, यशस्वी जयसवाल, अंजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया। फिलहाल मैच  जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular