Sunny Leone Injured: शूटिंग के दौरान सनी लियोनी को लगी चोट, खून निकलता देख फैंस को हुई चिंता

0
556
Sunny Leone Injured

Sunny Leone Injured: अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिंदी फिल्मों में अपने हुस्न और एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद अब एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। वहीं शूटिंग के दौरान हाल ही में एक्ट्रेस को चोट लग गई है, जिसकी वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।

Capture 41

सनी लियोनी को लगी चोट

दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी साउथ इंडियन फिल्म कोटेशन गैंग की तैयारियों में बिजी चल रही हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं अब हाल ही में सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस के पैर से खून निकलता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी फिल्म की टीम के कई सदस्य उनके आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, जो उनकी चोट पर दवाई लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें कुछ करने नहीं दे रही हैं और जोर से चिल्ला रही हैं। इसके बाद टीम में से एक सदस्य उनका हाथ पकड़ लेता है जबकि दूसरा उनके घाव पर दवाई लगाता है। इस दौरान एक्ट्रेस चिल्लाती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में आगे टीम के सदस्य कहते हैं कि उन्हें इंजेक्शन लगाना चाहिए। इसपर चौकते हुए एक्ट्रेस चिल्लाती हैं और अपने टीम के सदस्यों को डांटने लगती हैं।

 

वीडियो में एक्ट्रेस का दिखा अलग अंदाज

शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी अपनी चोट की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि, कोविड से इतना डर है। अभी यह हो गया। अब मैं क्या करूं? वहीं इसके बाद उनके टीम के एक सदस्य उनसे कहते हैं कि इंजेक्शन से ठीक हो जाएगा। इस बात को सुनकर सनी चौक जाती हैं और उनपर चिल्लाते हुए कहती हैं कि क्या इंजेक्शन? एक थप्पड़ मारूंगी। इसके अलावा चोट पर दवाई लगाते समय एक्ट्रेस चिल्लाती नजर आ रही हैं।