जेल में रहने के बाद भी कम नहीं हुआ Sukesh Chandrashekar का प्यार, Valentine Day पर Jacqueline Fernandez को किया खास स्टाइल में विश

0
363
Sukesh Chandrashekar wishes Valentines to Jacqueline Fernandez

Sukesh Chandrashekar wishes Valentines to Jacqueline Fernandez : 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। बीते कई समय से उनका नाम टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से जुड़ा है। इसी में से एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस।

जैकलीन और सुकेश की कई रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फोटोज में दोनों के बीच की नजदीकियां साफ-साफ दिख रही थी। तो ऐसे में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन सुकेश (Sukesh Chandrashekar) कैसे पीछे रह सकते थे। बीते दिन सुकेश चंद्रशेखर ने श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन (Jacqueline Fernandez) को फिल्मी स्टाइल में विश किया।

फिल्मी स्टाइल में जैकलीन के लिए भेजा मैसेज

17 9

बीते दिन 14 फरवरी 2023 को सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेशी के दौरान कोर्ट लेकर जाया जा रहा था। जहां मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को वैलेंटाइन डे का मैसेज देने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीडिया कर्मी ने जब सुकेश (Sukesh Chandrashekar) से सवाल किया कि वह जैकलीन द्वारा लगाए गए आरोपों पर क्या कहना चाहते हैं। इसके जवाब में सुकेश ने कहा, ‘मैं इस बारें में कुछ नहीं कहना चाहता’। इसके बाद जब चंद्रशेखर से पूछा गया कि वह उनके और जैकलीन के रिश्ते पर क्या कहेंगे? इस पर सुकेश ने कहा, ‘उसे (Jacqueline Fernandez) मेरी तरफ से हैप्पी वैलेंटाइन डे कहना।’

बता दें कि जैकलीन (Jacqueline Fernandez) और सुकेश (Sukesh Chandrashekar) का रिश्ता काफी समय से कॉन्ट्रोवर्शियल रहा है। सुकेश से जबरन वसूली के मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कई बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े हैं।