Dry Cough Remedies : H3N2 वायरस से ठीक होने के बाद सूखी खांसी से हैं परेशान? तो अपनाकर देखें ये देसी उपाय

0
325
Dry Cough Home Remedies

Dry Cough Home Remedies: बीते कई दिनों से भारत में H3N2 इन्फ्लूएंजा ए वायरस ( H3N2 Influenza A Virus) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस वायरस से अब तक दो लोगों की जान भी जा चुकी हैं जबकि करीब 90 लोग H3N2 वायरस की चपेट में है। दरअसल, सर्दियों के मौसम के बाद देश में बढ़ती अचानक से गर्मी के बाद इन्फ्लूएंजा ए वायरस ( H3N2 Influenza A Virus) के मामले सामने आए है। जो श्वसन संक्रमण की वजह से बनता है। हालांकि कुछ ही समय में लोग वायरस से ठीक भी हो रहे है। लेकिन अधिकांश लोगों को वायरस से ठीक होने के बाद लंबे समय तक सूखी खांसी की समस्या भी रह रही है।

ऐसे में इन घरेलू उपायों की मदद से आप सूखी खांसी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कई देसी चीजों (Dry Cough Home Remedies) के बारें में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपकी सूखी खांसी की परेशानी छूमंतर हो जाएगी।

जानिए सूखी खांसी का देसी इलाज

Image resized12 4

  • सूखी खांसी में अदरक (Dry Cough Home Remedies) को सबसे पुराना और अच्छा देसी इलाज माना जाता हैं। भोजन में अदरक का इस्तेमाल करने से फेफड़ों में आराम मिलता है। इसके अलावा अदरक को लम्बे समय तक दांत के नीचे दबाकर रखें और उसका अर्क लें। इससे सांस नलियों में सूजन में आराम मिलता है। साथ ही सूखी खांसी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • मुलेठी (Dry Cough Home Remedies) को चूसने से गले में खराश और सूखी खांसी की समस्या में भी राहत मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों की भरपूर मात्रा होती है, जिससे फेफड़ों में इंफेक्शन कम होता है। साथ ही सांस लेने में भी परेशानी नहीं होती हैं।
  • सूखी खांसी की समस्या में शहद (Dry Cough Home Remedies) का सेवन भी असरदार होता है। इससे गले में खिचखिच से राहत मिलने के साथ-साथ फेफड़ों और सांस नलियों में इंफेक्शन भी कम होता है। इसके लिए आप शहद को गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।