Stock Market : शेयर बाजार का दमदार कमबैक, पढ़िए अपडेट

0
406
Stock Market Live News In Hindi

भारतीय शेयर बाजार ने अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ शुक्रवार को दमदार शुरुआत की। शेयर बाजार में गुरुवार की गिरावट शुक्रवार को साफ होती हुई दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी के शेयर तेजी से कारोबार कर रहे है। जहां सेंसेक्स का दिग्गज शेयर 850 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ चढ़कर 59,739 पर पहुंच गया वहीं दूसरी और निफ्टी 251 अंक ऊपर 17,573 के पास ट्रेड करता हुआ दिखा। बाजार की मजबूती में बैंकिंग और मेटल स्टॉक्स का सपोर्ट देखा गया है। वहीं फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। आपको बता दे कि, कल सेंसेक्स 500 अंक टूटकर 58,900 और निफ्टी 17300 के पास बंद हुए थे। वहीं आज के कारोबार में सभी की नजरें अडानी समूह की कंपनियों पर हैं। गुरुवार को बाजार में आई 500 अंकों की गिरावट के बावजूद अडानी के सभी शेयर बढ़कर बंद हुए थे।

Stock Market Live News In Hindi

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

आज शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली। दरअसल, आज के कारोबार में हैवीवेट शेयरों में खरीदारी है। वहीं निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में अदानी उद्यम, अदानी बंदरगाह, रिलायंस, टाइटन, कोटक बैंक, पावर ग्रिड सहित SBI, TATA STEEL, HCL TECH, LT, ITC, INFY, NTPC, INDUSINDBK शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में अल्ट्रा सीमेंट, एशियन पेंट, टेकर, डिविस लैब, सिप्ला, नेस्ले इंडिया सहित ICICI Bank, Sun Pharma भी शामिल हैं।

ग्लोबल बाजार में तेजी

गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 341.73 अंक या 1.05 प्रतिशत बढ़कर 33,003.57 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 में 29.96 अंक की तेजी देखी गई और यह 3,981.35 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 83.50 अंक बढ़कर 11,462.98 पर पहुंच गया। वहीं एशियाई बाजार भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। निक्केई 225 0.73 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.52 प्रतिशत ऊपर था। ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.30 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी 0.22 प्रतिशत मजबूत हुआ।