Stock Market LIVE: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए मुख्य अपडेट

0
315
share market update

हफ्ते के पहले दिन यानी आज सोमवार को बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में अंत में गिरावट नजर आई। आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। यह लगातार तीसरा दिन है, जब दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए है।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज सोमवार यानी 13 मार्च को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज 1.82% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.99% पर टूटकर बंद हुआ। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीक्स में आज 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला। आज के कारोबार में इंफ्रा, IT, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मेटल, फॉर्मा, एनर्जी, बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

निफ्टी के टॉप गेनर एंड लूजर

हफ्ते के पहले दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में indusind Bank, SBI, Tata motors, Adani Ports और Eicher Motors आज निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं बात करे टॉप गेनर की तो Tech Mahindra, Apollo Hospitals, ONGC और HUl निफ्टी के टॉप गेनर रहे।