Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ पर लगी मुहर, फैंस ने जाहिर की खुशी

0
523
Singham 3
Singham 3

Singham Again: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सुपर कॉप बेस्ड फिल्म सिंघम और सिंघम रिटर्नस  को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के कई रिकार्ड तोड़ दिए थे। इन दो फिल्मों के बाद से ही सिंघम के पार्ट 3 को लेकर चर्चा जोरों पर थी। इस बीच हाल ही में सिंघम के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, सिंंघम के तीसरे पार्ट पर रोहित शेट्टी ने मुहर लगा दी है। इस खबर के आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

सोशल मीडिया पर छाई खबर

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए इस खबर की जानकारी दी है कि रोहित शेट्टी ने सिंघम के तीसरे पार्ट पर मुहर लगा दी है। यहां तक की फिल्म का टाइटल भी रिवील हो चुका है। आपको बता दें कि एक्टर की इस फिल्म का टाइटल होगा ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again)। ट्वीट करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, ‘अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर दिखेंगे एक बलॉक्बस्टर के लिए ‘सिंघम अगेन’ में’। इस खबर के आते ही फैंस के बीच एक खुशी की लहर दौड़ गई है।

r8 1

इस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी कहानी

बता दें कि सिंघम की शूटिंग गोवा में की गई थी, सिंघम रिटर्नस की मुंबई में। वहीं सिंघम के तीसरे पार्ट यानी सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी अलग लेवल पर ले जाएंगे। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की कहानी आतंकवाद पर आधारित होगी, जिसमें अजय देवगन आतंकवादियों से लड़ने के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। खास बात यह है कि इस बार नेगेटिव रोल में अजय देवगन के अपोजिट जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।

r7 1

कब होगी शुटिंग शुरू

मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म भोला की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के बाद रोहित शेट्टी संग ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शूरू करेंगे। वहीं आखिरी बार एक्टर को उनकी सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) में देखा गया था। एक्टर की इस फिल्म ने भी बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा रखा है।