Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी में इस एक्टर के फैन हुए एसएस राजामौली, फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

0
612
Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सदी के महानाय अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म का दूसरा और आखिरी रिलीज ट्रेलर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को देखर आम लोगों के साथ-साथ सितारें भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। प्रशंसकों में एक नाम साउथ के सुपरस्टार निर्देशक एसएस राजामौली का भी जुड़ गया है, जिन्होंने ट्रेलर की सराहना करने के साथ ही इस कलाकार के लुक की जमकर तारीफ की है।

GGTTHH

कमल हासन के फैन हुए एसएस राजामौली | Kalki 2898 AD |

फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी कल्कि के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्ममेकर ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के फाइनल ट्रेलर पर अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। काली के रूप में कमल हासन के परिवर्तन की प्रशंसा करते हुए, निर्देशक ने कहा कि वह अपने शानदार अभिनय करियर में उलगनायगन को एक और अद्भुत अवतार में देखकर दंग रह गए हैं।

ये भी पढ़ें : Zaheer Iqbal Networth: कौन हैं सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल? कितनी है उनकी कुल संपत्ति…यहां जानें सारी डिटेल्स

BGGBGTG

इस दिन रिलीज होगी फिल्म | Kalki 2898 AD |

कल्कि के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि फिल्म दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी दमदार शुरुआत करेगी। प्रभास की पूरे देश में लोकप्रिय हैं।उनकी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। साल 2017 में आई बाहुबली 2 द कनक्लूजन ने केवल हिंदी भाषा में ही 510 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।