Friday, May 1, 2026
MGU Meghalaya
Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फिल्म 'पठान' का ग्रैंड प्रमोशन करेंगे...

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फिल्म ‘पठान’ का ग्रैंड प्रमोशन करेंगे SRK, वीडियो क्लिप हो रहा वायरल

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई पठान का ‘बेशर्म रंग’ गाना इन मामलों को और तूल दे रहा है। इस गाने को लेकर अभिनेता शाहरुख और अभिनेत्री दीपिका पर सवाल उठाए जा रहें है। लोगों की शिकायत है कि इसमें हिंदू धर्म से जुड़े गेरुआ रंग का अपमान किया गया है।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर ‘पठान’ को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि शाहरुख अपनी फिल्म पठान को क़तर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के दिन स्टेडियम में मौजूद रहकर बड़े स्तर पर प्रमोट करेंगे।

Shah Rukh ने किया खास अनाउंसमेंट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आया जिसमें शाहरुख खान फीफा विश्व कप के प्री-मैच कवरेज के दौरान दिखाई दिए। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वो अपनी फिल्म को फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट, ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ के फाइनल मैच में प्रमोट करेंगे। ये पहली बार नहीं है जब किंग खान किसी स्पोर्ट्स शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। साल 2013 में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के प्री-मैच शो ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स’ में चेन्नई एक्सप्रेस का प्रचार किया था।

FIFA World Cup 2022 Final में होगा फिल्म का प्रमोशन

शाहरुख ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसे वो अपनी फिल्म के एक डायलॉग से शुरू करते हैं- ‘कुर्सी की पेटियां बांध लो क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है..’ आगे वो कहते हैं कि वो जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स18 के स्टूडियो में फीफा का वर्ल्ड कप देखने आ रहे हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप नवंबर 2022 में शुरू हुआ था और इसका फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

पठान, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। YRF प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

 

 

- Advertisment -
Most Popular