SRH vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को मिली लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराया

0
316
SRH vs DC Highlights

SRH vs DC Highlights: सोमवार को खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले अपने पिछले मुकाबले में उसने मुंबई इंडियंस को हराया था। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के सामने वह 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।

SRH vs DC Highlights
SRH vs DC 2023 Highlights

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने 34-34 रन बनाए। दिल्ली को सबसे बड़ा झटका वॉर्नर के रुप में लगा। उन्हें 21 रन के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने ब्रूक के हाथो कैच करवाया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज चल नहीं पाया। हैदराबाद की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट झटके।

SRH vs DC
SRH vs DC 2023 Highlights

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पारी

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। हैरी ब्रूक बहुत जल्दी आउट हो गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन मयंक अग्रवाल 39 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद दिल्ली के गेंदबाजों को वापसी का मौका मिल गया। इसके बाद राहुल त्रिपाठी (15), अभिषेक शर्मा(5) और एडेन मार्करम (3) सस्ते में निपट गए।

SRH vs DC 2023 Highlights
SRH vs DC 2023 Highlights

आखिरी ओवर में काफी रोमांच

आखिरी ओवर में हैदराबाद को 13 रन की जरूरत थी। गेंदबाजी के लिए मुकेश कुमार आए। स्ट्राइक पर वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन थे।पहली गेंद पर सुंदर ने दो रन लिए। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर मुकेश ने एक रन दिया। चौथी गेंद पर यानसेन ने भी एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मुकेश ने एक रन दिया। मुकेश ने आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया। इस तरह दिल्ली ने सात रन से जीत दर्ज की।