Bigg Boss 16 Update: श्रीजिता ने टीना के ऊपर लगाए चौंकाने वाले इल्जाम, फैंस का फूटा गुस्सा

0
348
Bigg Boss 16 Updates
Bigg Boss 16 Updates

 Bigg Boss 16 Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट के बीच कभी गहरी दोस्ती तो कभी गहरी दुश्मनी देखने को मिलती है। इन दिनों ‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन चल रहा है। शो में सबसे ज्यादा दुश्मनी उन दो कंटेस्टेंट्स के बीच दिख रही है, जो पहले अच्छी दोस्त हुआ करती थी। टीना दत्ता (Tina Datta) और श्रीजिता डे (Sreejita De) ‘बिग बॉस’ के घर में अक्सर एक-दूसरे के ऊपर तीखे हमले करती नजर आती हैं। हाल ही में, श्रीजिता ने टीना के ऊपर चौंकाने वाले इल्जाम लगाए हैं।

 

टीना और श्रीजिता की है पुरानी दोस्ती

टीना और श्रीजिता ने साथ में ‘उतरन’ में भी काम किया हैं। दोनों ने साथ में 3 सालों तक एक ही शो में काम किया था। हालांकि, उनके बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। ‘बिग बॉस’ में आने से पहले श्रीजिता ने टीना को दोस्त कहने से इनकार कर दिया था, इसके बाद टीना ने उन्हें पनौती कहा था, फिर से श्रीजिता ने शो में एंट्री की और टीना को सबक सिखाया। अब उनके बीच अक्सर कड़वाहट देखने को मिलती है। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में श्रीजिता ने टीना को लेकर शॉकिंग खुलासे किए।

टीना दत्ता पर श्रीजिता ने लगाए गंभीर इल्जाम

कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में श्रीजिता डे टीना को ‘घर तोड़ने वाली’ औरत बता रही हैं, साथ ही ताना मारती दिख रही हैं कि इसीलिए टीना का घर नहीं बसा। श्रीजिता ने सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के साथ बातचीत करते हुए कहा, “लड़कों के अटेंशन के बिना रह नहीं पाती है वो। बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है, खुद के घर इसलिए नहीं बसा पाई अभी तक आप अंदर से इतना नाखुश हों कि, लोगों को कूल डाउन करके उससे आपको खुशी मिलती है।

https://twitter.com/Nishuj90/status/1605633172460294149?s=20&t=-t5GYh2V-IgtZfzlCkjRcQ

 

फैंस ने लगाई श्रीजिता की क्लास

टीना दत्ता के फैंस ने श्रीजिता डे की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा रहे हौ। यूजर्स लिखता है कि- श्रीजिता ने सारी लिमिट्स क्रॉस कर दी हैं। तो कई और लोग श्रीजिता को ‘घटिया’ और ‘बेशर्म’  का टैग दे रहे है। बता दें कि श्रीजिता डे ‘बिग बॉस 16’ की शुरुआत में ही शो से बेघर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड शो में वापस एंट्री ली है।