Soundarya-Sreejita Lip-Kiss: श्रीजिता डे ने किया सौंदर्या को लिप किस, अब्दु के उड़े होश

0
558
Soundarya-Sreejita Lip-Kiss
Soundarya-Sreejita Lip-Kiss

Soundarya-Sreejita Lip-Kiss: बिग बॉस हाउस में एक और हफ्ते कंट्रोवर्शिज का दौर जारी है। हर दिन होने वाले नए-नए हंगामों से दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। इस बीच एक बार फिर से बिग बॉस हाउस में कुछ ऐसा हुआ है, जिसे लेकर फैंस हैरान हो गए हैं। दरअसल, रात में घर की लाइटस बंट होने के बाद सौंदर्या और श्रीजिता डे ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देख अब्दु और शिव के होश उड़ गए हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/SmileyF94287113/status/1608295100240789506?s=20&t=LxBtTz9Rxl70wK23Gs5wiw

 

सौंदर्या-श्रीजिता का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में श्रीजिता डे और सौन्दर्या शर्मा कैमरे के सामने एक-दूसरे को लिप लॉक किस करती नजर आई हैं। उनकी इस हरकत को देख अब्दु और शिव ठाकरे के भी होश उड़ जाते हैं और दोनों अपना माथा भी पीट लेते हैं। इस वीडियो को देख जहां कुछ लोग इसे मस्ती और मजाक का नाम दे रहे हैं, तो वहीं कुछ ने इसे लिमीट क्रौस करने वाली हरकत बताई है। हालांकि यूजर्स के बीच अब इस बात को लेकर जंग छिड़ गई है कि ये मजाक था या कुछ और।

 

क्या है पूरा मामला?

सौंदर्या और श्रीजिता डे के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिव, अब्दु, श्रीजिता और सौंदर्या कैप्टन रूम में बैठकर आपस में बात कर रहे हैं। इस बीच सौंदर्या और श्रीजिता मिलकर अब्दु को चिढ़ाने के लिए एक प्लान बनाते हैं और एक-दूसरे के करीब आते हैं। दोनों अब्दु को जलाने के लिए किस करने के लिए आगे बढ़ते हैं। एक बार सौदर्या अपने लिप्स के बीच उंगली रख लेती हैं, तो वहीं दूसरी बार में दोनों लिप लॉक किस करते नजर आते हैं।

 

फैंस के उड़े होश

दोनों की इस हरकत से फैंस के होश उड़ गए हैं। हालांकि इसके बाद श्रीजिता अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि दो दिन बाद उनका सौन्दर्या के साथ झगड़ा खत्म हुआ है, जिसके लिए दोनों बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं इसके बाद सौंदर्या अब्दु और शिव ठाकरे को भी गाल पर किस करती नजर आती हैं, जिसका मतलब साफ है कि ये सिर्फ उनका एक मजाक था और उससे ज्यादा कुछ नहीं।