Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home खेल विश्व कप के आयोजन को लेकर सौरव गांगुली का बयान, कहा- “दुनिया...
  • खेल

विश्व कप के आयोजन को लेकर सौरव गांगुली का बयान, कहा- “दुनिया याद रखेगी, ऐसी मेजबानी करेगा भारत”

By
News Desk
-
June 28, 2023
0
332
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Sourav Ganguly on WC 2023

    वर्ल्ड कप के मैच शुरु होने में लगभग 3 महीने का समय बाकी है लेकिन उससे पहले ही खुमार चढ़ने लगा है। भारत में 12 साल बाद होने वाले विश्व कप का रोमांच अलग लेवल पर होने की उम्मीद है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी। हालांकि, उससे पहले लोगों ने इसका जश्न मनाना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगूली ने बयान दिया है। विश्व कप के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए सौरव गांगुली भी इस बार पूरी तरह से तैयार हैं। दादा का कहना है कि भारत वर्ल्ड कप की ऐसी मेजबानी करेगा, जिसको दुनिया सालों-साल याद रखेगी।

    Table of Contents

    Toggle
    • क्या शानदार टूर्नामेंट होगा यह ?
    • इस बार 10 टीमें ले रही हैं विश्व कप मे हिस्सा

    क्या शानदार टूर्नामेंट होगा यह ?

    सौरव गांगुली ने आईसीसी वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद ट्वीट करते हुए कहा, “भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की तरफ देख रहा हूं। कोविड की वजह से अध्यक्ष रहते हुए टूर्नामेंट का पहले मजा नहीं उठा सका था। क्या शानदार टूर्नामेंट होगा यह। बेहतरीन वेन्यू का चुनाव किया गया है। भारत की तरह किसी भी देश के पास इतने वेन्यू उपलब्ध नहीं हैं। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का आयोजन इस तरह करेगी कि दुनिया याद रखेगी। जय शाह, रोजर बिन्नी और सभी अधिकारियों और स्टाफ मेंबर्स को बहुत-बहुत बधाई।”

    इस बार 10 टीमें ले रही हैं विश्व कप मे हिस्सा

    बता दें कि विश्व कप 2023 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें से 8 टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया, जबकि 2 टीमें जिम्बाब्वे में खेले जा रहे क्वालीफायर मैच के बाद तय होगीं। प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य नौ टीमों से खेलेंगी। इनमें शीर्ष 4 नॉकआउट चरण और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग चरण में कुल 45 मुकाबले खेलें जाएंगे। दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच को मिलाकर कुल 48 मैच आयोजित किए जाएंगे। आईसीसी भारत की मेजबानी में 12 शहरों में इसका आयोजन करेगा। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला शामिल हैं।

     

    • TAGS
    • featured
    • ICC ODI World Cup 2023
    • ICC ODI World Cup 2023 logo
    • ICC ODI World Cup 2023 Schedule
    • ICC T20 World Cup 2023
    • ICC World Cup 2023 Full Schedule
    • ODI World Cup 2023 Ind vs Pak
    • ODI World Cup 2023 Team India
    • sourav Ganguly news
    • Team Squad for ODI World Cup 2023
    • World Cup 2023
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleCWC 2023 : पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने अपने ही बोर्ड को लताड़ा, पीसीबी को बताया बेवकूफ
      Next articleCWC 2023: पाकिस्तान की नौटंकी पर आईसीसी ने लगाई फटकार, कहा- “आपने एग्रीमेंट किया है, पीछे नहीं हट सकते”
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.

      LEAVE A REPLY Cancel reply

      Log in to leave a comment

      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy