Soni Razdan : पति महेश भट्ट के साथ मूवी डेट पर निकली सोनी राजदान, शेयर की स्पेशल तस्वीरें

0
306
Soni Razdan
Soni Razdan

Soni Razdan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर महेश भट्ट आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। महेश भट्ट अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में  बनाई है। वहीं बीती रात महेश भट्ट को अपनी पत्नी सोनी राजदान के साथ सिनेमाहाल के बाहर स्पॉट किय गया। दोनों साथ मूवी डेट पर गए थे। दोनों ने मुंबई के एक सिनेमाघर में शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म देखी, जिसके बाद दोनों को थिएटर से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया। महेशा भट्ट और सोनी राजदान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ फोटो शेयर करके बताया है कि वह कई सालों बाद मूवी डेट पर गए हैं।

Soni Razdan

Soni Razdan ने शेयर की फोटो

सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- शाहरुख खान और जवान दोनों ही कई सालों के बाद हमे मूवी डेटनाइट पर ले गए। कितनी शानदार फिल्म है। दिमाग घूम गया। दिल खुश हो गया एटली सर। शाहरुख खान हर फिल्म के साथ शानदार होते जा रहे हैं। ढेर सारी बधाई।

Jawan

ये भी पढ़े: https://youtu.be/DmggNLyjDMI?si=RaAhAxY-OUwURgmv

300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है ‘जवान’

वहीं ‘जवान’ की बात करें तो फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। मंडे को फिल्म ने अच्छी कमाई की है। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर नजर आए हैं। इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का स्पेशल अपीयरेंस है। दोनों को ही बहुत पसंद किया गया है।